scriptPM Modi Road Show in Vadodara on 18 June वडोदरा में 18 को पीएम मोदी करेंगे रोड शो | PM Modi will do road show on 18th in Vadodara | Patrika News
अहमदाबाद

PM Modi Road Show in Vadodara on 18 June वडोदरा में 18 को पीएम मोदी करेंगे रोड शो

PM Modi Road Show in Vadodara on 18 June जनसभा को करेंगे संबोधित

अहमदाबादJun 07, 2022 / 10:32 pm

Rajesh Bhatnagar

PM Modi Road Show in Vadodara on 18 June  वडोदरा में 18 को पीएम मोदी करेंगे रोड शो

PM Modi Road Show in Vadodara on 18 June वडोदरा में 18 को पीएम मोदी करेंगे रोड शो

PM Modi Road Show in Vadodara on 18 June वडोदरा/अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक रोड शो आगामी 18 जून को वडोदरा में आयोजित होगा। रोड शो के बाद लेपे्रसी मैदान पर मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 8 वर्ष बाद यह उनका दूसरा रोड शो होगा। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नामांकन के समय रोड शो किया था।
वडोदरा की यात्रा पर आ रहे पीएम हवाई अड्डे से संगम चार रास्ता होकर लेप्रेसी मैदान तक 5 किलोमीटर दूरी तक रोड शो करेंगे। महापौर केयूर रोकडिया के अनुसार रोड शो में 1 लाख लोग शामिल होंगे। रोड शो के समग्र मार्ग पर भारत की झांकियां सजाई जाएगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि रोड शो के बाद लेप्रेसी मैदान पर मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में पांच लाख लोग आने की उम्मीद है। 20 हजार से अधिक गंगास्वरूप महिलाएं और अन्य लाभार्थी महिलाएं भी मौजूद रहेंगी। वडोदरा मनपा की आयुक्त शालिनी अग्रवाल के अनुसार जनसभा में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पीएम वितरित करेंगे।
PM Modi Road Show in Vadodara on 18 June वडोदरा में प्रधानमंत्री के रोड शो की जोर शोर से तैयारियां

वडोदरा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 18 जून को रोड शो के लिए शहर में जोर शोर से तैयारियां शुरू की गई हैं। वाहनों के प्रवेश-निकास की भी तैयारी की जा रही है।
महापौर केयूर रोकडिया के अनुसार ने बताया कि जनसभा स्थल लेप्रेसी मैदान को समतल करने व मैदान पर मंच बनाने की तैयारी शुरू की गई है। इसके अलावा रोड शो के मार्ग पर पैचवर्क कर सडक़ मरम्मत, पेड़ों की टहनियां काटने का कार्य मनपा की ओर से शुरू किया गया है। भाजपा के पदाधिकारियों, नेताओं, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने सुचारू व्यवस्था के लिए निरीक्षण किया।
शहर के पूर्व महापौर भरत डांगर के अनुसार रोड शो की जिम्मेदारी सामाजिक अग्रणियों को सौंपी गई है। सांसद रंजनबेन भट्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लोगों में अनोखा प्रेम है, इसलिए सुचारू तैयारी की जा रही है। मनपा, प्रशासन, पुलिस अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। सभा में वडोदरा शहर और आसपास के शहरों व गांवों से भी लोग आएंगे।

Hindi News / Ahmedabad / PM Modi Road Show in Vadodara on 18 June वडोदरा में 18 को पीएम मोदी करेंगे रोड शो

ट्रेंडिंग वीडियो