
अहमदाबाद. राजपुरोहित समाज की ओर से यहां एक फार्म हाऊस पर आयोजित सुन्दरकांड के पाठ में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। सुंदरकांड साधक पंडित मनोज पुजारी के सानिध्य में सुंदरकांड का वांचन किया गया। इस अवसर पर राजपुरोहित समाज की ओर से जय श्री राम के नाद से फार्म हाऊस गूंज उठा। इस अवसर पर नशामुक्त समाज व समाज की एकता पर जोर दिया गया। ब्रह्माजी, हनुमानजी, संत खेताराम, संत आत्मानंद की पूजा- अर्चना की गई। विश्व कल्याण, गौमाता में लंपी रोग जल्द दूर करने की प्रार्थना की गई। समाज के महेंद्रसिंह पूराडा, अनिलसिंह किवरली, जगदीशसिंह राजगुरु बासनी, शैलेंद्रसिंह मादा, देवीसिंह बसंत, दिलीपसिंह बारवा, अमरसिंह भाचुंधा, किशोरसिंह सुमेरपुर, देवेंद्रसिंह पालड़ी जोड़, भागयशसिंह जेठंतरी, विक्रमसिंह इंदिरा चारणान ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।

‘पारू के लिए काला गुलाब’ उपन्यास का विमोचन अहमदाबाद. अहमदाबाद बुक क्लब की ओर से हिंदी पखवाड़े के अवसर पर आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. नीलम कुलश्रेष्ठ की ओर से लिखित पारू के लिए काला गुलाब उपन्यास का विमोचन किया गया। वल्र्ड आर्ट हब के अध्यक्ष रविंद्र मरडिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय स्थित केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. नूतन पांडेय ने उपन्यास का विमोचन किया। अस्मिता की ओर से आयोजित कवयित्री सम्मेलन में डॉ. प्रणव भारती, डॉ. मीरा रामनिवास, डॉ. अंजना संधीर, मधु प्रसाद, मल्लिका मुखर्जी, कविता पंत, नीना अंडोत्रा पठानिया, तृप्ति अय्यर, डॉ. आशासिंह सिकरवार, निक्की शाह ने कविता पाठ किया। गजलगायक ऋषिपाल धीमान ने गजल प्रस्तुत की।