2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: मोदी ने कहा, देश में 10 हजार एफपीओ बनाने का काम जोरों पर, छोटे किसानों को होगा फायदा

PM Narendra Modi, 10,000 FPO, Sabar Dairy

2 min read
Google source verification
Gujarat: मोदी ने कहा, देश में 10 हजार एफपीओ बनाने का काम जोरों पर, छोटे किसानों को होगा फायदा

Gujarat: मोदी ने कहा, देश में 10 हजार एफपीओ बनाने का काम जोरों पर, छोटे किसानों को होगा फायदा

PM Narendra Modi says, Work of formation of 10,000 FPO is going on in full swing

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 10,000 किसान उत्पादक संघों (एफपीओ) के गठन का कार्य जोरों से चल रहा है। इसके माध्यम से छोटे किसान खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य से जुड़े निर्यात और सप्लाई चेन से सीधे जुड़ सकेंगे। इससे गुजरात के किसानों को भी लाभ मिलेगा।
वे गुरुवार को साबरकांठा के जिला मुख्यालय हिम्मतनगर तहसील की गढ़ोडा गांव में साबर डेयरी की 1000 कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के अवसर पर जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय किसानों व दूध उत्पादकों को सशक्त बनाया जाएगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। इससे क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

3 करोड़ से ज्यादा को किसान क्रेडिट कार्ड

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक देश में 40 करोड़ लीटर से भी कम इथेनॉल की ब्लेंडिंग होती थी। आज ये करीब 400 करोड़ लीटर तक पहुंच रहा है। उनकी सरकार ने बीते 2 वर्षों में विशेष अभियान चलाकर 3 करोड़ से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी दिए हैं। खेती की लागत कम करने पर भी हम लगातार काम कर रहे हैं। नीम कोटेड यूरिया, खाद के बंद पड़े कारखानों को फिर से शुरू करने का काम किया गया है।

बिरसा मुंडा का जन्म दिवस जनजातीय गौरव दिवस घोषित

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। उनकी सरकार देशभर में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में विशेष संग्रहालय भी बनवा रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार जनजातीय समाज से आने वाली देश की बेटी भारत के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर पहुंची हैं। देश ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया है। ये 130 करोड़ से अधिक भारतवासियों के लिए बहुत गौरव का क्षण है। मोदी ने देशवासियों ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का अनुरोध किया।

Story Loader