4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं: पाटिल

Gujarat, New CM name race, C R Patil, BJP, Gujarat politics -प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर की स्पष्टता

less than 1 minute read
Google source verification
VIDEO: मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं: पाटिल

VIDEO: मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं: पाटिल

अहमदाबाद. गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के इस्तीफा देने के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल का नाम भी चर्चा में है। प्रमुख दावेदारों में से उन्हें भी एक मजबूत दावेदार बताया जा रहा है।
जिससे सीएम रूपाणी के इस्तीफे के बाद से ही उनके नाम की चर्चा चल रही है। इस चर्चा के बीच शनिवार रात सी आर पाटिल ने एक वीडियो जारी कर स्पष्टता की कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं।
पाटिल की ओर से जारी किए गए 50 सेकेन्ड के वीडियो में उन्होंने कहा कि 'आज गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। स्वाभाविक रूप से मीडिया में नए मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा हो रही है। जिसमें कुछ नामों में से एक नाम उनका भी चर्चा में है। लेकिन वे स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस पद की रेस में नहीं है।'
पाटिल ने कहा कि पार्टी जो भी नाम तय करेगी। उनके साथ और विजय रूपाणी के साथ मिलकर वे आने वाले वर्ष 2022 के गुजरात विधानसभा इलेक्शन में भाजपा को भव्य विजय दिलाएंगे। पार्टी ने जो 182 सीटों को जीतने का लक्ष्य तय किया है उसे पाने के लिए वे मिलकर काम करेंगे।