4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: First Lady के रूप में पहली बार भारत दौरे पर आईं थी US President Kennedy की पत्नी

Gujarat, First Lady, US president, J F Kennedy, Jacqueline Kennedy

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: First Lady के रूप में पहली बार भारत दौरे पर आईं थी US President Kennedy की पत्नी

Gujarat: First Lady के रूप में पहली बार भारत दौरे पर आईं थी US President Kennedy की पत्नी

अहमदाबाद. अमरीका की ओर से भारत का दौरा करने वाली पहली फस्र्ट लेडी जैकलीन कैनेडी थीं। वे वर्ष 1962 में भारत का दौरे पर बिना अपने राष्ट्रपति पति जॉन एफ कैनेडी के साथ आई थीं। इतना ही नहीं, वे नौ दिनों के लंबे भारत दौरे पर आई थीं।
इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति का पहला भारत दौरा वर्ष 1959 में हुआ था। लेकिन इस दौरे पर राष्ट्रपति डी आईजनहावर अकेले आए थे। उनकी पत्नी मैमी आईजनहावर भारत नहीं आई थीं।

हिलेरी नहीं आई थी बिल क्लिंटन के साथ

इसके बाद पैट निक्सन वर्ष 1969 में अपने राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ एक दिन के भारत दौरे पर आईं थी। इस यात्रा के करीब एक दशक के बाद फस्र्ट लेडी के रूप में रोजलीन कार्टर अपने राष्ट्रपति पति जिम्मी कार्टर के साथ वर्ष 1978 में आई थीं। इस दौरे के करीब 17 वर्षों के बाद वर्ष 1995 में अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन अकेले भारत दौरे पर आई थीं। वे अपनी पुत्री चेल्सिया के साथ यहां आई थीं। हिलेरी वर्ष 1997 में भी भारत आई थीं। इस दौरे के 9 वर्ष बाद वर्ष 2006 में लौरा बुश अपने पति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ भारत दौरे पर पहुंची थीं।