scriptGujarat election 2022: गोवा के सीएम ने आप को कहा एडवरटाइजमेंट पार्टी | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat election 2022: गोवा के सीएम ने आप को कहा एडवरटाइजमेंट पार्टी

Gujarat election 2022, Goa CM Dr pramod sawant, AAP, advertisement party

अहमदाबादNov 29, 2022 / 10:49 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022: गोवा के सीएम ने आप को कहा एडवरटाइजमेंट पार्टी

Gujarat election 2022: गोवा के सीएम ने आप को कहा एडवरटाइजमेंट पार्टी

Gujarat election 2022 Goa CM called AAP an advertisement party

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) एडवरटाइजमेंट पार्टी है। उनकी कथनी और करनी में जमीन और आसमान का अंतर है। इस बार गुजरात की जनता विरोधियों की अपेक्षाओं के बाहर परिणाम देने वाली है।
उन्होंने गुजरात को मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में, सुशासन के क्षेत्र में, क्लाइमेट चेंज के क्षेत्र में, जल संसाधन के क्षेत्र में, सोलर रूफ टॉप के क्षेत्र में गुजरात नंबर वन है। गुजरात का यह मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी की निंदा की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के लोग आज कल आदिवासी भाई-बहनों के पास जाकर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। दाहोद जिले के देवगढ़बारिया में मंगलवार को चुनावी सबा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समाज के लिए अलग मंत्रालय बनाया। मंत्री बने तो विकास का काम ज्यादा होता है। देश के राष्ट्रपति पद पर आदिवासी महिला को जिम्मेदारी सौंपी जबकि कांग्रेस ने यह काम कभी नहीं किया। इस चुनाव में आप उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाए इस प्रकार का रेकॉर्ड मतदान करना है।

Hindi News/ Ahmedabad / Gujarat election 2022: गोवा के सीएम ने आप को कहा एडवरटाइजमेंट पार्टी

ट्रेंडिंग वीडियो