scriptGujarat election 2022: अब गुजरात में दंगे नहीं विकास होता है: योगी | Gujarat election 2022, development, chief minister yogi aditya nath | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat election 2022: अब गुजरात में दंगे नहीं विकास होता है: योगी

Gujarat election 2022, development, chief minister yogi aditya nath; खेड़ा में जनसभा

अहमदाबादNov 21, 2022 / 09:07 pm

Pushpendra Rajput

Gujarat election 2022: अब गुजरात में दंगे नहीं विकास होता है: योगी

Gujarat election 2022: अब गुजरात में दंगे नहीं विकास होता है: योगी

गांधीनगर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेड़ा जिले के मेहमदाबाद में सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के बाद भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते कहा कि वर्तमान में भारत की सीमा सुरक्षित हुई हैं। भारत में आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद अब खत्म हुआ है। गुजरात मेंं आज दंगे और कफ्र्यू नहीं लगते। ये दंगे और कफ्र्यू कांग्रेस ने दिए थे, लेकिन भाजपा जनता पार्टी (भाजपा) की मोदी नेतृत्व में गुजरात में सरकार गठित होते ही है कफ्र्यू और दंगे समाप्त हो गए। आज दंगे और कफ्र्यू नहीं होते गुजरात में विकास होता है। उन्होंने कहा कि गुजरात में अब सोमनाथ मंदिर का पुनर्रुद्धार होकर गुजरात का भव्य मंदिर परिसर तैयार होता है। द्वारकाधाम का भव्य स्वरूप है। गुजरात अब एक बार फिर से गौरव का प्रतीक बन जाता है।
उन्होंने गुजरात की अहमियत बताते कहा कि डाकोर में रणछोडज़ी का मंदिर है। भगवान श्रीकृष्ण उत्तर प्रदेश की धरती मथुरा से गुजरात आए थे। गुजरात की जनता उन्हें द्वारकाधीश बना दिया। गुजरात की धरती ने इस देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दिया, जिन्होंने देश की आजादी का नेतृत्व करते हुए सैकड़ों वर्षों की दासता से देश को मुक्त करने में योग्यदान दिया। गुजरात की धरती का ही कमाल लौह पुरुष सरदार पटेल ने ही भारत का एकीकरण किया। गुजरात का ही चमत्कार कि लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी यहां से हैं।
वैश्विक मंच पर भारत को मिली पहचान

उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। दुनिया के बीस देशों का संगठन है, जो जी-20 सम्बोधित किया जाता है। जी-20 का दुनिया के 80 फीसदी संसाधनों पर अधिकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत इन देशों का नेतृत्व करेगा। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है।
योगी का आरोप: कांग्रेस ने कश्मीर में दिया आतंकवाद

योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद दिया था कश्मीर में धारा 370 लगाकर लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने 370 सदैव के लिए खत्म कर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंकने का काम किया है। क्या कश्मीर में कांग्रेस कभी धारा 370 हटाती और यदि कश्मीर से 370 धारा नहीं हटती तो आतंकवाद समाप्त नहीं होता। आतंकवाद समाप्त नहीं होता तो दंगे भी खत्म होते। कफ्र्यू लगा रहता है तो विकास भी नहीं होता। ऐसे में कारोबारियों का कारोबार प्रभावित होता। नया निवेश नहीं होता तो रोजगार नहीं होता और फिर युवा पलायन करते, लेकिन धारा 370 हटाकर एक ही चोट से सारी बीमारियों को समाधान कर दिया गया।

Hindi News/ Ahmedabad / Gujarat election 2022: अब गुजरात में दंगे नहीं विकास होता है: योगी

ट्रेंडिंग वीडियो