8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब पार्टी करते चार युवतियों सहित छह गिरफ्तार

वस्त्रापुर पुलिस ने साइकिल से गश्त के दौरान की कार्रवाई  

less than 1 minute read
Google source verification
accused

शराब पार्टी करते चार युवतियों सहित छह गिरफ्तार

अहमदाबाद. शराबबंदी के नियम की अनदेखी कर देर रात गुरुकुल इलाके में एक फ्लैट में शराब पार्टी करना युवाओं को महंगा पड़ गया। वस्त्रापुर पुलिस ने दबिश देकर चार युवतियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साइकिल से गश्त करने के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुकुल रोड पर स्थित यशप्रभा अपार्टमेंट में मध्यरात्रि बाद हुई। फैशन डिजाइन का कोर्स पूरा होने के बाद पार्टी के दौरान इस अपार्टमेंट के एक मकान में युवक-युवती शराब पार्टी भी कर रहे थे। गश्त करते यहां से गुजरे पुलिस कर्मचारियों को शंका होने और इस बीच युवाओं के शराब पीकर चिल्लाने के चलते पुलिस ने दबिश दी। मौके से चार युवतियां व दो युवक नशे की हालत में मिले, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए युवक युवतियों में जिस मकान में यह पार्टी चल रही थी। उस यश प्रभा अपार्टमेंट के मकान में रहने वाला कुमेल आलम (२१), उसके सहपाठी राजा प्रतापसिंह राजपूत (२८), ध्रुवी (20), महिमा (20), सिमोनी (18) और प्रकृति (19) शामिल हैं। इसके अलावा भी कमरे में करीब सात युवक-युवती मौजूद थे, लेकिन इन लोगों ने शराब नहीं पी थी, जिसके चलते उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने सभी छह लोगों के विरुद्ध शराब पार्टी करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।