9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video… Ahmedabad: सिविल अस्पताल को 75 लाख रुपए का किया दान

दुनिया से अलविदा होने से पूर्व उर्वशी ने वसीयत में दान करने की जताई थी इच्छा सिविल अस्पताल में व्यक्तिगत रूप से सबसे बड़ा दान

2 min read
Google source verification
Video... Ahmedabad: सिविल अस्पताल को 75 लाख रुपए का किया दान

Video... Ahmedabad: सिविल अस्पताल को 75 लाख रुपए का किया दान

अहमदाबाद. शहर के सिविल अस्पताल Ahmedabad c ivil hospital में अमरीका से आए नरेंद्रभाई ने सोमवार को 75 लाख रुपए की राशि दान में दे दी। यह राशि नरेंद्र की बहन उर्वशी की थी, जिसने पाई-पाई जोडकऱ इसे एकत्र किया था। पिछले वर्ष दुनिया से अलविदा कहने से पूर्व उर्वशी ने अपनी वसीयत में उसका उल्लेख किया था। उर्वशी चाहती थी कि उसका धन ऐसे दान किया जाए कि व सीधे ही सार्वजनिक उपयोग के लिए काम आ सके। बस इसी आधार को लेकर चलने वाले नरेंद्र ने सिविल अस्पताल को इसके योग्य माना। किसी एक व्यक्ति की ओर से सिविल अस्पताल में दान की गई यह राशि अब तक की सबसे अधिक है।
खेड़ा जिले की नदियाद तहसील के पीज गांव निवासी उर्वशीबेन की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनके भाई नरेंद्र सोमवार को सिविल अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने सिविल अस्पताल को 75 लाख रुपए का चेक सौंपा। अमरीका में रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि उनकी बहन उर्वशी बीमार थीं और जब उन्हें लगा कि उनकी मृत्यु निकट है तो उन्होंने वसीयत में अपने धन को दान करने के लिए कहा था। बहन की इच्छा को पूरा करने के लिए नरेंद्र अमरीका से आए थे।

मध्यमवर्गकी उर्वशी ने एक-एक पैसा जोड़ा
नरेंद्र का कहना है कि एक साड़ी की दुकान चलाने वाले बहन उर्वशी पिछले वर्ष जनवरी माह में इस दुनिया को छोड़ गई थी। उन्होंने एक-एक पैसा जोडकऱ धन इक_ा किया और पहले भी उन्होंने समाज उपयोगी कार्य किए थे। सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा कि अस्पताल में हमेशा दान का सिलसिला चलता रहा है, लेकिन संभवत: व्यक्तिगत रूप से यह सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग परिवार उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ही पहुंचते हैं। इस दान राशि से अस्पताल में जरूरी साधन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।