1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Ahmedabad: खोखरा की इमारत में लगी आग का दिल दहलाने वाला दृश्य

दमकल की टीमों ने पहुंचकर पाया काबू, जनहानि नहीं, मदद को दौड़े लोग

Google source verification

Ahmedabad. शहर के खोखरा सर्कल के पास स्थित परिष्कार-1 नाम की बहुमंजिला इमारत के सी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। ऐसे में लोग घबरा गए। धुएं का गुबार काफी दूर तक देखा गया। सीढ़ी पर भी धुआ होने से लोग जान बचाने को सीढ़ी के हिस्से से नीचे कूदते नजर आए। महिला ने अपनी बच्ची को नीचे पकड़ाने के बाद खुद भी छलांग लगाई, जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की 10 से ज्यादा गाडि़यों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाइड्रोलिक सीढ़ी की मदद से 18-20 लोगों को सुरक्षित निकाला।