7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: गणपति महोत्सव आज से: धूमधाम सेे गणपति बप्पा को लेने पहुंचे लोग

Ahmedabad, Ganpati mahotsav, city, Gulbai tekra, eco friendly, Ganpati idols सरकार ने दी है सार्वजनिक पांडाल की छूट

less than 1 minute read
Google source verification
VIDEO: गणपति महोत्सव आज से: धूमधाम सेे गणपति बप्पा को लेने पहुंचे लोग

VIDEO: गणपति महोत्सव आज से: धूमधाम सेे गणपति बप्पा को लेने पहुंचे लोग

अहमदाबाद. गुजरात में गणपति महोत्सव का शुक्रवार से आगाज हो रहा है। दस दिनों तक चलने वाले इस गणपति महोत्सव के तहत शहर में जगह -जगह भगवान गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।
कोरोना संक्रमण का असर राज्य में कम है। उसे देखते हुए राज्य सरकार ने भी राज्य में सार्वजनिक जगहों पर पांडाल बनाकर उसमें चार फीट की गणपति प्रतिमाओं को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
सरकार के इस निर्णय का असर इस वर्ष गुरुवार को शहर में देखने को मिला। शहर के गुलबाई टेकरा सहित कई जगहों पर गणपति प्रतिमाओं को बनाने वाले कारीगरों के यहां बड़ी संख्या में लोग भगवान गणपति की प्रतिमा खरीदने पहुंचे। आम सालों की तुलना में भीड़ हालांकि कम थी, लेकिन लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कोई ऑटो रिक्शा में तो कोई कार में तो कोई पैदल ही भगवान गणपति की प्रतिमा को लेकर अपने घर जाता नजर आया। घरों में दो फीट के गणपति प्रतिमा जबकि सार्वजनिक पांडालों में चार फीट की गणपति प्रतिमा की स्थापना को सरकार की ओर से मंजूरी दी गई है।
इकोफ्रेंडली मिट्टी की प्रतिमाएं ही स्थापित की जानी है, जिससे बाजार में भी माटी की गणपति प्रतिमाओं की खासी मांग रही। लोग अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाजते-गाते बप्पा की प्रतिमा को लेकर घर जाते नजर आए।