scriptस्वयंसेवक को चंद्रमा की किरणों के समान बनना चाहिए: धर्मेंद्र | RSS celebrate Sharad Purnima festival in agra | Patrika News
आगरा

स्वयंसेवक को चंद्रमा की किरणों के समान बनना चाहिए: धर्मेंद्र

संघ के वर्ष भर में आयोजित प्रमुख छह उत्सवों में शरद पूर्णिमा उत्सव इस लिए प्रमुख है, क्योंकि यह प्रकृति का पर्व है

आगराOct 06, 2017 / 10:32 am

धीरेंद्र यादव

RSS

RSS

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित शरद पूर्णिमा उत्सव में अनेक कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर के विभिन्न स्थानों पर सहभोज आयोजित कर बौद्धिक, खेलकूद, चारित्र निर्माण विषय मागदर्शन आदि द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुये विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक को चंद्रमा की किरणों के समान बनना चाहिए। ताकि वे अपने गुणों से दूसरे को लाभान्वित कर सकें।

प्रकृति का पर्व है शरद पूर्णिमा
विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि देश में जो समस्या हैं, उसे स्वयंसेवक अपने प्रभाव से दूर कर सकें। उन्होंने कहा कि संघ के वर्षभर में आयोजित प्रमुख छह उत्सवों में शरद पूर्णिमा उत्सव इस लिए प्रमुख है, क्योंकि यह प्रकृति का पर्व है और प्रकृति से हमें समरसता की शिक्षा मिलती है। अतः हम एकरस होकर समरस समाज की रचना करें। वहीं उन्होंने महिर्षि वाल्मीकि के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी में समभाव भारतीय संस्कृति के अनुरूप आचरण करने की प्रेरणा प्रदान की।
41 नगरों में हुए कार्यक्रम
शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम संघ दृष्टि से 41 नगरों में आयोजित हुए, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रमों में सहभोज, मिलन व गोकुलपुरा के मंगलेश्वर तालाब पर दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुये विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक को चंद्रमा की किरणों के समान बनना चाहिए। ताकि वे अपने गुणों से दूसरे को लाभान्वित कर सकें।, रमन अग्रवाल, सुनील शर्मा, ब्रजेश, महानगर प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी उपस्थित रहे। विभाग प्रचारक का बौद्धिक सत्र चला। जिसमें देश की वर्तमान स्थिति कश्मीर समस्या, आतंकी घटनाएं, आदि देश की ज्वलंत समस्याओं पर प्रकाश डाला, वहीं ऐसे में देशवासियों के कर्तव्य की व्याख्या की गई। सभी ने एक स्वर में कहा कि भारतीय त्योहारों में स्वदेशी को अपनाने के लिए लोगों से अपील करें।

Hindi News / Agra / स्वयंसेवक को चंद्रमा की किरणों के समान बनना चाहिए: धर्मेंद्र

ट्रेंडिंग वीडियो