
सपा ने जारी की एक और सूची, रोली तिवारी मिश्रा को दी बड़ी जिम्मेवारी
आगरा। समाजवादी पार्टी टीवी पैनलिस्ट की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें चार लोगों के नाम हैं जिनमें से सपा नेत्री व उत्तर प्रदेश की पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य रोली तिवारी मिश्रा भी शामिल हैं। दूसरी लिस्ट मेंं रोली तिवारी मिश्रा को भी टीवी पैनलिस्ट में जगह दी गई है।
कौन हैं रोली तिवारी मिश्रा
सपा नेत्री रोली तिवारी मिश्रा पूर्व पत्रकार और कवियत्री हैं। पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में रोली तिवारी मिश्रा राज्य महिला आयोग की सदस्य थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों मेंं पार्टी का लगातार पक्ष रखा। एटा निवासी रोली तिवारी मिश्रा के पति डॉ संदीप मिश्रा आर्मी ऑफीसर हैं। आगरा में भी उनका निवास है। रोली ने पिछली सरकार के दौरान महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित एक्शन लेकर और लगातार जनसुनवाई से अपनी अलग पहचान बनाई।
2017 में मिला था विधानसभा टिकट
रोली तिवारी मिश्रा को 2017 विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन चुनाव से ठीक पहले उनका टिकट काट दिया गया और सीट सपा-कांग्रेस गठबंधन के खाते मेंं चली गई। कांग्रेस की तरफ से उद्यमी नजीर अहमद चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा औऱ सीट भाजपा के खाते में गई।
पंखुड़ी पाठक के इस्तीफे के बाद एफबी पर किया था पोस्ट
रोली तिवारी मिश्रा ने पंखुड़ी पाठक के इस्तीफे के बाद उन तमाम महिलाओं पर निशाना साधते हुए एफबी पर पोस्ट शेयर की थी जिन्हेंने पार्टी में दम घुटने के बाद इस्तीफा दिया। हालांकि रोली की इस पोस्ट में पंखुड़ी का नाम नहीं है लेकिऩ इशारों ही इशारों में पंखुड़ी पर निशाना है और अखिलेश के नेतृत्व पर विश्वास जताया है।
Updated on:
28 Aug 2018 10:01 pm
Published on:
28 Aug 2018 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
