scriptराज्यसभा चुनाव नतीजे: इस प्रत्याशी की जीत पर भाजपाइयों में जश्न, स्वागत की तैयारियां | RajyaSabha Elections result BJP Leader Anil Jain Won | Patrika News
आगरा

राज्यसभा चुनाव नतीजे: इस प्रत्याशी की जीत पर भाजपाइयों में जश्न, स्वागत की तैयारियां

भारतीय जनता पर्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनील जैन जीत चुके हैं।

आगराMar 23, 2018 / 10:06 pm

अमित शर्मा

Anil Jain
आगरा। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है। सबसे पहले भारतीय जनता पर्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन की जीत खबर आई है। भारतीय जनता पर्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनील जैन जीत चुके हैं। अनील जैन के जीतने की खबर के साथ ही भाजपाइयों ने जश्न मनाने और अनिल जैन के स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी हैं।
यह भी पढ़ें

शहीद दिवस: अमर शहीदों को याद कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने की ली शपथ


कौन हैं अनिल जैन

अनिल जैन भारतीय जनता पर्टी में राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वह फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिरोजाबाद में एक बड़ा कार्यक्रम किया था जिसमें कई मुख्यमंत्री योगी आदित्य़नाथ सहित कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के कई मंत्री शामिल हुए थे। भारतीय जनता पार्टी में अनिल जैन की एक कद्दावर नेता की पहचान है। फिरोजाबाद में लोकसभा, विधानसभा सहित सभी चुनावों में टिकट बंटवारे के दौरान उनकी राय काफी महत्व रखती है।
यह भी पढ़ें

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय: शिक्षकों से झगड़े के चलते रसोइया ने खाने में मिलाईं गोली


आगरा में होगा स्वागत

राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन शनिवार को लखनऊ से दिल्ली जाते समय आगरा से होकर गुजरेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुबेरपुर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। आगरा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि महानगर के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा पांच बजे कुबेरपुर पर अनिल जैन का स्वागत किया जाएगा और शाम छह बजे नहरू नगर एमजी रोड आगरा पर उनके भाई सुनील अग्रवाल के निवास पर स्वागत होगा।।

मथुरा में भी होगा स्वागत

अनिल जैन के मथुरा आगमन पर भजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत की तैयारी है। भूतेस्वर सोंख रोड स्थित होटल कृष्णा ग्रीन मथुरा में भारतीय़ जनता पार्टी और युवा मोर्चा द्वारा अनिल जैन का स्वागत किया जाएगा।

Hindi News / Agra / राज्यसभा चुनाव नतीजे: इस प्रत्याशी की जीत पर भाजपाइयों में जश्न, स्वागत की तैयारियां

ट्रेंडिंग वीडियो