scriptPublic Holiday: अक्टूबर में 9 दिन के अवकाश की घोषणा, जानें कब और क्यों मिलेगी छुट्टी | Public Holiday Announcement of 9 days holiday in October 2024 know details | Patrika News
आगरा

Public Holiday: अक्टूबर में 9 दिन के अवकाश की घोषणा, जानें कब और क्यों मिलेगी छुट्टी

Public Holiday in October: अक्टूबर के महीने में त्योहारों की वजह से बंपर छुट्टियां मिलने वाली हैं। इस दौरान यूपी में करीब 9 दिन की छुट्टी रहेगी। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट…

आगराSep 11, 2024 / 03:36 pm

Sanjana Singh

PUBLIC HOLIDAY IN OCTOBER

PUBLIC HOLIDAY IN OCTOBER

Public Holiday 2024: अक्टूबर का महीना अपने साथ कई तरह के त्यौहारों और छुट्टियां लेकर आ रहा है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने का या फैमिली ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप कर सकते हैं। हमने आपके लिए अक्टूबर 2024 में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट तैयार कर दी है। आप कैलेंडर में इन तारीखों को मार्क करके अपने घूमने का प्लान पूरी तरह से शेड्यूल कर सकते हैं।
अक्टूबर में रविवार की छुट्टी जोड़ कर कुल 9 दिन का सार्वजनिक अवकाश है। इनमें गांधी जयंती, दशहरा और दिवाली शामिल है। आइए देखते हैं कि अक्टूबर में छुट्टियां कब-कब हैं और क्यों हैं। 

अक्टूबर में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट

PUBLIC HOLIDAY
महात्मा गांधी का जन्मदिन (गांधी जयंती): 2 अक्टूबर (2 October) को महात्मा गांधी जयंती के रूप में जाना जाता है। 2 अक्टूबर देश के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है। इस दिन बैंक, स्कूल, कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर सभी बंद रहते हैं। इतना हीू नहीं, इस दिन को अहिंसक प्रतिरोध की वकालत करने पर गांधी के वैश्विक प्रभाव को स्वीकार करने के लिए दुनिया भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। 
महानवमी: महानवमी को नवरात्रि का नौवां दिन भी कहते हैं। 11 अक्टूबर को देश भर में नवमी का त्योहार मनाया जाएगा (Navami 2024 Date)। ऐसे में स्कूल बैंक और ज्यादातर दफ्तरों में छुट्टी रहती है।
दशहरा: साल 2024 में दशहरा 12 अक्टूबर को है (Dussehra 2024 Date)। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतलों को जलाया जाता है। दशहरा के खास अवसर पर सभी स्कूल-कॉलेजों, बैंक और ऑफिस में छुट्टी रहती है (Dussehra Holidays 2023)।
दिवाली: इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को है(Diwali 2024 Date)। ऐसे में हर जगह दीपावली के लिए दो दिन की छुट्टी दी जाती है। इस दिन हिंदू पंचांग के मुताबिक, भगवान राम वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटते हैं। 

Hindi News/ Agra / Public Holiday: अक्टूबर में 9 दिन के अवकाश की घोषणा, जानें कब और क्यों मिलेगी छुट्टी

ट्रेंडिंग वीडियो