scriptJanmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कुट्टू का आटा खाने से 80 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती | Food Poisoning on Janmashtami 80 people fall ill after eating buckwheat flour in Agra and Mathura | Patrika News
आगरा

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कुट्टू का आटा खाने से 80 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Food Poisoning on Janmashtami 2024: उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा में फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है, जिससे 80 लोगों की तबीयत खराब हो गई है।

आगराAug 27, 2024 / 12:55 pm

Sanjana Singh

Janmashtami 2024

Janmashtami 2024

Food Poisoning on Janmashtami: उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कुट्टू के आटे से बना प्रसाद खाने से 80 लोग बीमार हो गए। बीमार हुए लोगों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

आगरा में 25 लोग अस्पताल में भर्ती

दरअसल, आगरा में कुट्टू के मिलावटी आटे के कारण 25 लोगों की तबीयत खराब हो गई। जन्माष्टमी पर व्रत रहे लोगों ने कुट्टू के आटे की पूड़ियां बनाईं। खाते ही परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द के साथ उल्टियां और दस्त भी शुरू हो गए। फिलहाल, सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 

मथुरा में 55 लोग अस्पताल में भर्ती

वहीं, मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के 4 गांवों में फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। गांव वालों के मुताबिक, जन्माष्टमी पर जिन लोगों ने व्रत रखा था, उन्होंने कुट्टू के आटे का प्रसाद खाकर अपना व्रत खोला। इसके कुछ देर बाद ही, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोग मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के परखम, बरोदा, मिर्जापुर और मखदूम खैरट गांव के बताए जा रहे हैं। 

जन्माष्टमी 2024 से संबंधित पढ़ें ये 4 खबरें:

Krishna Janmashtami 2024: बांके बिहारी मंदिर में कल नहीं मनाई गई जन्माष्टमी, जानें आखिर क्या है वजह

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में कल जन्माष्टमी नहीं मनाई गई। वहीं, मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि में नंदलाल का जन्म कल यानी 26 अगस्त को हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

खत्म हुआ इंतजार, रात 12 बजे जन्मे श्रीकृष्ण, 1000 किलो फूल से हुआ स्वागत, देखें मनमोहक तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का रात 12 बजे जन्म हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

लखनऊ पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत

लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी खबर पढ़ें…

मिट्टी में लेट रहे कुमार विश्वास, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो, जानिए धार्मिक मान्यता

कवि कुमार विश्वास ने जन्माष्टमी का पर्व मिट्टी में लेटकर मनाया। पूरी खबर पढ़ें…

Hindi News/ Agra / Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कुट्टू का आटा खाने से 80 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

ट्रेंडिंग वीडियो