scriptFake Currency in Agra: आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोटों के गिरोह का भांडाफोड़, एक गिरफ्तार | Fake note Agra police got a big success fake notes gang busted one arrested | Patrika News
आगरा

Fake Currency in Agra: आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोटों के गिरोह का भांडाफोड़, एक गिरफ्तार

थाना डौकी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक युवक को अरेस्ट किया है। प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापकर बाजारों में इसे खपाया जा रहा था।

आगराJul 22, 2024 / 10:22 pm

Prateek Pandey

Feke Currency Image (File Image)

Feke Currency Image (File Image)

Fake Currency in Agra: थाना डौकी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक युवक को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए युवक का नाम रामनिवास बताया गया है।

बाजारों में खपाया जा रहा नकली नोट

आगरा में नकली नोट बनाने का मामला सामने आया है। बाजार में नकली नोटों की खेप पहुंचाने वाले एक शक्स को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। आपको बता दें कि प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापकर लोकल बाजारों में इन्हें तेजी से खपाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें

‘काम नहीं कर सकते तो कुर्सी छोड़ दो’, डीएम-एसपी को सीएम योगी ने लगाई जोरदार फटकार

डौकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना डौकी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम रामनिवास बताया गया है। पुलिस ने इस युवक के पास से सौ रुपये के 99 नोट बरामद किए हैं। इसके साथ पुलिस को मौके से प्रिंटर जिससे नकली नोट छापा जा रहा था और पांच बोतल इंक भी बरामद की गई है। एक और आरोपी अच्छेलाल की भी तलाश पुलिस कर रही है।

Hindi News/ Agra / Fake Currency in Agra: आगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोटों के गिरोह का भांडाफोड़, एक गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो