
राजू हाथी पूल में स्नान करते हुए तरबूज पसंद करता है
Agra News: राजू को लगभग एक दशक पहले वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस ने गंभीर परिस्थितियों से प्रयागराज से बचाया था और एनजीओ की देखरेख में सुरक्षित जीवन जीने के लिए राजू को मथुरा स्थित हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में लाया गया, जहां आज वह आजादी के 10 वर्ष पूरे कर चुका है।
स्टार हाथियों में से एक राजू के लिए यह एक महत्वपूर्ण पल है, आज वो स्वतंत्रता के 10 वर्ष पूरे कर चुका है। 50 वर्षों तक, यानी एक हाथी के जीवनकाल का आधे से अधिक समय, राजू को नुकीली जंजीरों में जकड़ कर रखा गया, जो उसके पैरों के मांस में मवाद से भरे घाव बना देती थीं। जब भी वह चलता, दर्द से कराह उठता था। पाँच दशकों के दुर्व्यवहार ने इस हाथी को उसके जंगली स्वभाव से पूरी तरह दूर रखा।
सिर्फ पैसा कमाने की मशीन था राजू
राजू को केवल पैसा बनाने वाली मशीन के रूप में इस्तमाल किया जाता था और पिछले कुछ वर्षों में उसका स्वामित्व यानी उसके मालिक कई बार बदलते रहे। जब राजू सारी उम्मीदें हार चुका था, तब उसकी पीड़ा हवा की तरह लोगों में फैली और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से उसको रेस्क्यू किया गया।
WSOS की टीम ने किया इलाज
जब राजू आया, तो उसके शरीर पर अंकुश की चोटों के कई निशान थे, उसके कूल्हों और पैरों पर फोड़े थे, और उसकी पूंछ पर घाव थे, जो की साफ़ साफ़ उसकी दुर्दशा बयान कर रहे थे। लेकिन वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की पशु चिकित्सक टीम की मेहनत और अथक प्रयासों से, आज राजू की हालत में अविश्वसनीय सुधार है। उसकी पूंछ का घाव ठीक हो रहा है और नियमित उपचार के कारण उसके फोड़े-फुंसियों में भी उल्लेखनीय सुधार दिख रहा है।
वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा कि राजू के जीवन का यह दूसरा चरण करुणा और स्नेह से भरपूर है। हाथी अस्पताल परिसर में हाथी देखभाल कर्मचारी यह सुनिश्चित करते हैं कि वे राजू के लिए आवश्यक तैयारियों के साथ हमेशा तत्पर रहें। ताज़े फल और सब्जियों की एक स्वस्थ मात्रा राजू के पौष्टिक आहार को सुनिश्चित करती है l राजू अपने बाड़े में मौजूद पूल में घंटों बिताना पसंद करता है, खासकर गर्मी के मौसम में।
अभी भी चल रहा इलाज
डायरेक्टर बैजूराज एम.वी. ने बताया कि राजू का वर्तमान में पैर के फोड़े और पूंछ के घाव का इलाज चल रहा है, जिसमे काफी हद तक सुधार हुआ है, तथा रोज़ उसके नाखून और फुटपैड भी बनाये जाते हैं। राजू की स्थिति में सुधार, एक दशक के लंबे प्रयास का परिणाम है। उसे हमारी देखरेख में एक स्वस्थ और आज़ाद जीवन जीते हुए देखना हमारे लिए अनुभव की गई सबसे बड़ी खुशियों में से एक है।
Published on:
04 Jul 2023 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
