17 हस्तियों को सबसे बड़ा ब्रज रत्न अवॉर्ड, देखें तस्वीरें

फिल्म और टीवी जगत की नामचीन हस्तियों को ब्रज के सबसे बड़े अवॉर्ड ब्रज रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

3 min read
Dec 02, 2016
braj ratan award
आगरा। कहते हैं हुनर किसी का मोहताज नहीं होता। वह अपनी जगह ढूंढ ही लेता है। कुछ ऐसी ही हुनरमंद प्रतिभाएं हैं, जो सूर्य की भांति अपने हुनर और कला से देश-विदेश में उजियारा फैला रही हैं। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ने बृज का मान बढ़ा रहीं ऐसी ही डेढ़ दर्जन से अधिक प्रतिभाओं को बृज के सबसे बड़े अवॉर्ड 'बृज रत्नअवॉर्ड’ से सम्मानित किया। अवॉर्ड समारोह का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा में प्लाजा में हुआ।


ट्रॉफी दी गई
कार्यक्रम की शुरुआत प्रख्यात गीतकार एवं कवि प्रो. सोम ठाकुर, जेएस यूनिवसिर्टी के चांसलर डॉ. सुकेश यादव, वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रणवीर चौहान ने दीप प्रज्जवलित एवं गणेश वंदना कर किया। अतिथियों का स्वागत इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने पुष्पगुच्छ समर्पित कर किया। भव्य समारोह में रंगबिरंगी लाइट्स और मंचासीन अतिथियों के बीच जब मंच पर एंकर की मधुर आवाज में अवार्डियों के नामों की घोषणा हुई तो पूरा कॉन्फ्रेंस हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। एक के बाद एक सभी अवार्डियों को 'बृज रत्न अवॉर्ड’ की ट्रॉफी और बुके देकर सम्मानित किया।

braj ratan award

हुनर की झलक
कार्यक्रम के बीच-बीच में अवार्डियों के हुनर की एक एक झलक भी दर्शकों को देखने को मिलती रही। किसी ने अपनी आवाज के जादू से लोगों को स्तब्ध कर दिया तो किसी ने अपनी अनोखी अदाकारी से ऑडियंस को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। बृज के पारंपरिक नृत्य, गीत- संगीत की झलक भी देखने को मिली।

braj ratan award

आगे भी होगा सम्मान
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है। भविष्य में इस तरह के आयोजन कर हम बृज की भावी प्रतिभाओं को भी सम्मानित करते रहेंगे।


इन्हें मिला ब्रज रत्न अवॉर्ड
अनिल शर्मा फिल्म प्रोड्यूसर (मथुरा), सुरेन्द्र भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर, रंजीत सामा फिल्म निर्माता, डॉ. आरएस पारीक चिकित्सक, गीतांजलि नृत्यांगना (मथुरा), अरविंद जी महाराज कथावाचक, जगवीर सिंह हॉकी खिलाड़ी (आगरा), जीतू शिवहरे अभिनेता (आगरा), मालती चाहर मॉडल (आगरा), ललित रजौरा वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर, अल्का नुपूर अभिनेत्री, पल्लवी फौजदार बाइकर्स (आगरा), डॉ. सत्यभान शर्मा संगीतज्ञ (आगरा), करतार सिंह गायक (आगरा), स्पर्श श्रीवास्तव डांसर एवं अभिनेता, गरिमा सारस्वत फैशन डिजायनर, डॉ. पूर्णिमा शर्मा शिक्षिका (आगरा), एस.एस. मुखर्जी पूर्व भारतीय विदेश सेवाओं के अधिकारी।

braj ratan award

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बृज रत्न अवॉर्ड एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रकाश जनरेटर के राजेश गर्ग, भावना हाउसिंग के ऑर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट भगत सिंह बघेल, मनोरम बजाज के आरएम कपूर, मनोज टेक्सटाइल्स के मनोज अग्रवाल, अधिवक्ता अशोक चौबे और इनक्रेडिबल इंडिया फांडडेशन के वाईस चेयरमेन डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, हर्ष भास्कर, डॉ. आंचल शर्मा, नवनीत बंसल, अनिल दुधवेवाला, प्रकाश गुप्ता, एग्ज्यूकेटिव प्रेसिडेंट मधुसूदन भट्ट, सेक्रेटरी अजय शर्मा एवं ब्रज रत्न अवार्ड समारोह के इवेंट कोर्डिनेटर ब्रजेश शर्मा, मुकुल जैन, मयंक अग्रवाल, अमित खत्री, डॉ. मनीष शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजली बादवानी ने किया।
Published on:
02 Dec 2016 05:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर