scriptWorld Tourism Day 2024: एमपी में घूमने के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये 4 डेस्टिनेशन | World Tourism Day 2024: These 4 destinations are best for those who love to travel in MP | Patrika News
भोपाल

World Tourism Day 2024: एमपी में घूमने के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये 4 डेस्टिनेशन

Best Travel Destination: विश्व पर्यटन दिवस पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। आज आपको इस मौके पर बताते हैं कि मध्यप्रदेश की किन जगहों पर घूम सकते हैं आप। आइये जानें….

भोपालSep 27, 2024 / 02:22 pm

Astha Awasthi

World Tourism Day 2024

World Tourism Day 2024

Best Travel Destination: वर्ल्ड टूरिज्म डे हर साल 27 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। यह पर्यटन के महत्व को समझाने और इसे बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। पर्यटन देश की आर्थिक स्थिति में भी बढ़ावा देता है। हर साल करीब 11 करोड़ 2.1 लाख पर्यटक देश -दुनिया से मध्यप्रदेश की खूबसूरत नजारे देखने आते है। इसमें करीब 2 लाख विदेशी पर्यटक शामिल है।
वहीं हमारे देश में घूमने के शौकीनों की कमी नहीं हैं। आज हम आपकों देश के दिल मध्यप्रदेश के ऐसे डेस्टिनेशन के बारें में बताएंगे। जहां पर आप घूमने जा सकते हैं…

खजुराहो (Khajuraho)

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया है खजुराहो। यहां की बारीक नक्काशी और बेहतरीन मूर्तियां बेहद खूबसूरत हैं। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।यहां आपको दो प्राचीन मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और चित्रगुप्त मंदिर भी देखने को मिलेंगे। इसलिए आप जब भी मध्य प्रदेश आएं तो खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिर और रहस्यमयी भूमि को देखकर जरूर जाएं। साथ ही साथ खजुराहो के इन जगहों पर भी अवश्य घूमें, विश्वनाथ मन्दिर, कंदरिया महादेव मन्दिर, वराह मन्दिर आदि।

मांडू (Mandu)

मध्यप्रदेश का बेहद खूबसूरत टूरिज्म स्थल है। और यह खूबसूरत जगह पठार से घिरी हुई है। मांडू अपने जगमगाते तालाब , क्रिस्टल झीलों और महल के लिए प्रसिद्ध है। जिनमें रानी रूपमती का महल, हिंडोल महल, जहाज महल, प्रमुख हैं। मांडू को ‘मांडवगढ़ जैन तीर्थ’ के नाम से भी जाना जाता है।

ओरछा (Orchha)

ओरछा का किला अपने आकर्षण के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। ओरछा अपने भव्य महलों और जटिल नक्काशीदार मंदिरों के लिए जाना जाता है। इन महलों और मंदिरों की मध्ययुगीन वास्तुकला भी फोटोग्राफरों को अपनी तरफ आकर्षित करने का मुख्य केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा चतुर्भुज मंदिर, राज मंदिर और लक्ष्मी मंदिर ओरछा के मुख्य आकर्षण हैं जो यहां आने वाले लोगों के लिए यात्रा को यादगार बनाते हैं।

ग्वालियर (Gwalior)

ग्वालियर एक ऐतिहासिक शहर है। ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह शहर चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है। जय विलास महल और सूर्य मंदिर ग्वालियर के कुछ ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के बाद आप कभी नहीं भूल सकते। प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार तानसेन की समाधि भी यहाँ एक महत्वपूर्ण स्थान है।

Hindi News / Bhopal / World Tourism Day 2024: एमपी में घूमने के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये 4 डेस्टिनेशन

ट्रेंडिंग वीडियो