scriptAmroha News: अमरोहा में स्टंटबाजों ने हाईवे पर मचाया हाहाकार, 17-17 हजार का हुआ चालान | Stuntists created ruckus on the highway in Amroha | Patrika News
अमरोहा

Amroha News: अमरोहा में स्टंटबाजों ने हाईवे पर मचाया हाहाकार, 17-17 हजार का हुआ चालान

Amroha News: यूपी के अमरोहा नेशनल हाइवे पर युवकों ने जानलेवा स्टंट किया। जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अमरोहाJun 23, 2024 / 04:35 pm

Mohd Danish

Stuntists created ruckus on the highway in Amroha

Stuntists created ruckus on the highway in Amroha

Amroha News Today: अमरोहा के गजरौला में एक दिन पहले नेशनल हाइवे-9 पर दो बाइकों से जानलेवा स्टंट करने का मामला प्रकाश में आया था। बाइक सवारों का खतरनाक स्टंट करते वीडियो भी सामने आए थे। जिसमें साफ साफ देखा गया था कि बाइक सवार हाथ छोड़कर बाइकों को हाइवे पर दौड़ा रहे थे।
वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस एक्शन में आई। रात्रि में दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए दोनों बाइकों को सीज कर दिया। साथ ही दोनों बाइकों का 17-17 हजार रुपए का चालान काटा है।

नेशनल हाइवे पर जमकर मचाया था हाहाकार

दरअसल बीते शनिवार को गजरौला में नेशनल हाइवे 9 पर लखनऊ हाइवे पर हल्दीराम होटल के पास दो बाइक सवार युवकों ने जानलेवा स्टंट किया। इतना ही नहीं हाथ छोड़कर चलती बाइक को दौड़ाया। साथ ही हाइवे पर जमकर उत्पात मचाया।

बाइक सवार दोनों युवकों को किया गिरफ्तार

हाइवे पर उत्पात मचाने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जब वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस हरकत में आई। तत्काल बाइक सवारों की तलाश शुरू की। जिसके बाद रात में ही पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को मय बाइक के गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों बाइकों का 17-17 हजार रुपए का चालान काट दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों बाइकों को सीज कर दिया है।

Hindi News / Amroha / Amroha News: अमरोहा में स्टंटबाजों ने हाईवे पर मचाया हाहाकार, 17-17 हजार का हुआ चालान

ट्रेंडिंग वीडियो