सरकार ने 3 सालों में दी 13 करोड़ की मदद
केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देश के Old age home को बीते 3 सालों में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक मदद प्रदान की है। इसमें सर्वाधिक 12.80 करोड़ रुपए की मदद 2020-21 में जारी की गई। जबकि 20219-20 में 61.55 लाख और 2018-19 में 6.30 लाख रुपए की मदद दी गई। गुजरात के वृद्धाश्रमों को 2020-21 में 85 लाख और 2019-20 में 18 लाख की मदद दी गई, जबकि राजस्थान के वृद्धाश्रमों को 2020-21 में 1 करोड़ रुपए और 2019-20 में 54 लाख की मदद दी गई।
जनरेशन गैप बढ़ा, घर हैं छोटे
बुजुर्ग और युवा पीढ़ी के बीच जनरेशन गैप ज्यादा बढ़ा है और दिखने भी लगा है। स्कूलों में बच्चों को बुजुर्गों के साथ कैसे व्यवहार करना है उसकी शिक्षा नहीं दी जा रही है। वहीं बुजुर्ग भी बच्चों के साथ समय के अनुरूप व्यवहार करने में पिछड़ रहे है। पहले की तुलना में घर छोटे हैं। लोगों के पास आज समय की भी कमी है। कईयों के बेटे-बेटी सभी विदेश में है जिससे भी वे old age home में रहने को मजबूर हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति भी बड़ा कारण है।
-प्रो.गौरांग जानी, पूर्व प्राध्यापक, समाजशास्त्र, जीयू
इस राज्य में इतने बुजुर्ग वृद्धाश्रमों में
राज्य वृद्धाश्रम रहने वाले बुजुर्ग
ओडिशा -91- 2500
आंध्रप्रदेश-75- 2000
तमिलनाडु-66- 1795
असम- 40- 1295
कर्नाटक-39- 1195
महाराष्ट्र-37- 1135
उत्तरप्रदेश-28- 920
पश्चिम बंगाल-26- 825
मणिपुर-30- 800
मध्यप्रदेश-19- 600
राजस्थान-16- 600
तेलंगाना-19- 475
गुजरात-10- 375
(स्त्रोत: लोकसभा में पेश आंकड़े)