scriptकोहरे का बढ़ता प्रकोप, लगातार रद्द हो रहीं ट्रेनें | Fog affected trains of Indian Railway in Chandauli | Patrika News
चंदौली

कोहरे का बढ़ता प्रकोप, लगातार रद्द हो रहीं ट्रेनें

यात्रियों की बढ़ी मुसीबत 

चंदौलीDec 11, 2016 / 12:35 pm

sarveshwari Mishra

Fog affected trains

Fog affected trains

चंदौली. शहर में कोहरे और ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका सीधा असर अब ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। कोहरे का प्रकोप अब इतना बढ़ चुका है कि ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। घने कोहरे और खराब मौसम के चलते ट्रेन देर से चल रही हैं। वहीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। मुगलसराय स्टेशन से होकर हावड़ा की तरफ जाने वाली 01 12394 नई दिल्ली राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और 01 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस को आज रद्द कर दिया गया है। 




ये ट्रेनें रहेंगी लेट
02 12314 सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे, 03 12302 हावड़ा राजधानी 13 घन्टे, 04 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे , 05 12454 रांची राजधानी एक्सप्रेस 8 घंटे, 06 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 21 घंटे, 07 12570 जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस 14 घंटे, 08 12402 मगध एक्सप्रेस 8 घंटे, 09 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 10 घंटे, 10 14056 ब्रहमपुत्र मेल 9 घंटे, 11 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 21 घंटे, 12 12488 जोगबनी एक्सप्रेस 24 घंटे, 13 13006 पंजाब मेल 11 घंटे, 14 13050 अमृतसर एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रहेंगी।



 

वही मुग़लसराय से अप की ट्रेनों का विवरण
02 22811 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे, 03 12313 सियालदा राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे लेट, 04 12301 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे, 05 12439 रांची राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे 06 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 3 घंटे, 07 13413 फरक्का एक्सप्रेस 10 घंटे, 08 12401 मगध एक्सप्रेस 20 घंटे, 09 12389 गया चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस 5 घंटे, 10 12487 जोगबनी एक्सप्रेस 5 घंटे, 11 13413 फरक्का एक्सप्रेस 11 घंटे, 12 12321 मुंबई में 10 घंटे लेट है।

Hindi News/ Chandauli / कोहरे का बढ़ता प्रकोप, लगातार रद्द हो रहीं ट्रेनें

ट्रेंडिंग वीडियो