bell-icon-header
WWE

WWE Royal Rumble 2023: कोडी रोड्स ने जीता 36वां रॉयल रंबल मैच, रेसलमेनिया में रोमन रेंस को देंगे चुनौती

कोडी रोड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36वां मेंस रॉयल रंबल मैच जीत लिया है। कोडी ने 30 वे नंबर पर एंट्री करते हुए तीन सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया और आखिर में गुंथर को एलिमिनेट करते हुए उन्होंने यह मैच जीत लिया। यह पहली बार है जब कोडी रोड्स ने रॉयल रंबल मैच जीता है।

Jan 29, 2023 / 12:46 pm

Siddharth Rai

WWE Royal Rumble 2023: WWE का साल का पहला मेगा इवैंट रॉयल रंबल 2023 हो चुका है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में मेंस रॉयल रंबल मैच कोडी रोड्स ने जीत लिया है। यह कोडी रोड्स के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कोडी रोड्स ने WWE में 7 महीने बाद वापसी करते हुए इस मैच में 30 वे नंबर पर एंट्री मारी और इस मैच को जीत लिया। अब कोडी , रेसलमेनिया में WWE चैम्पियन रोमन रेंस को चुनौती देंगे।

पिछले कुछ हफ्तों से लगातार माहौल बनाया जा रहा था कि कोडी ही रोमन को चुनौती देंगे और उनकी हज़ार दिनों से ज्यादा से चली आ रही बादशाहत को खत्म करेंगे। मेंस रॉयल रंबल मैच में पहले नंबर पर गुंथर ने एंट्री की और इसके बाद शेमस आए। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को मारना शुरू किया। तीसरे नंबर पर द मिज़ ने एंट्री की। उन्होंने चालाकी दिखाई और रिंग में एंट्री नहीं करते हुए शेमस का ध्यान भटकाया। तभी गुंथर और शेमस दोनों ने मिज़ को अपना निशाना बनाया।

कोफी किंग्सटन ने चौथे स्थान पर पर एंट्री की है। उन्होंने आते ही क्रॉस बॉडी मूव लगाया। इसके बाद जॉनी गार्गानो ने काफी समय बाद वापसी की है और वो 5वें स्थान पर आए। उन्हें काफी जल्दी मिज़ ने एलिमिनेट करने का प्रयास किया, लेकिन जॉनी खुद को बचाने में कामयाब हुए। इसके बाद शेमस ने मिज़ पर 10 बीट्स लगाए और ब्रोग किक देते हुए एलिमिनेट कर दिया। इस मैच में मिज़ सबसे पहले एलिमिनेट होने वाले सुपर स्टार बने

इसके बाद ज़ेवियर वुड्स ने छठे नंबर पर एंट्री कर ली। न्यू डे ने मिलकर गुंथर को निशाना बनाया। उन्होंने शेमस पर भी जबरदस्त मूव लगाए। सातवें नंबर पर कैरियन क्रॉस आए। चैड गेबल ने 8वें स्थान पर एंट्री की। अब रिंग में 7 सुपरस्टार्स लड़ रहे हैं। तभी ड्रू मैकइंटायर ने 9वे नंबर पर एंट्री मारी। मैकइंटायर ने आते ही क्रॉस को एलिमिनेट किया। तभी 10वें नंबर पर सैंटोस एस्कोबार आए।

एंजेलो डॉकिंस ने 11वें स्थान पर एंट्री की। तभी गुंथर ने वुड्स को मैच से एलिमिनेट कर दिया। कोफी ने गुंथर को बाहर करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं मिली। गुंथर ने कोफी को बाहर किया, लेकिन किंग्सटन एक बार फिर बोच की वजह से एलिमिनेट हो गए।

ब्रॉक लैसनर ने 12वें नंबर पर धमाकेदार एंट्री की। लैसनर ने आते ही मैकइंटायर और शेमस को सुपलेक्स सिटी दिया। उन्होंने डॉकिंस पर भी लगाया। बीस्ट ने तीन सुपरस्टार डॉकिंस, एस्कोबार और गेबल को एलिमिनेट कर दिया। 13वें नंबर पर बॉबी लैश्ले आ गए हैं। लैसनर ने गुंथर पर सुपलेक्स लगाया, लेकिन लैश्ले ने आते ही लैसनर, मैकइंटायर पर स्पीयर लगा दिया। लैश्ले ने लैसनर को एलिमिनेट कर दिया है।

14वें नंबर पर बैरन कॉर्बिन आए। लैसनर रिंग के बाहर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और उन्होंने कॉर्बिन पर अटैक कर दिया। रिंग के बाहर लैसनर ने कॉर्बिन पर f5 लगा दिया। इसके बाद बीस्ट ने रेफरी पर भी अटैक किया। 15वें नंबर पर सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। रॉलिंस ने कॉर्बिन को रिंग के अंदर धकेला और फिर उन्हें एलिमिनेट कर दिया। ओटिस ने 16वें नंबर पर एंट्री की। रे मिस्टीरियो ने 17वें नंबर पर एंट्री मारी। इसी बीच रॉलिंस ने लैश्ले को एलिमिनेट कर दिया।

18वें नंबर पर रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक ने एंट्री की। इसी बीच शेमस और मैकइंटायर ने ओटिस को एलिमिनेट किया। रे अभी तक दिखाई नहीं दिए वे कहीं छिपे हुए हैं। इलायस 19वें नंबर पर आए। शेमस ने उनके ब्रोग किक और मैकइंटायर ने क्लेमोर किक लगाई। इसके बाद दोनों ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया। 20वें स्थान पर फिन बैलर ने एंट्री की। डॉमिनिक को मैच में साथी मिल गया है।

21वे नंबर पर दिग्गज बुकर टी ने एंट्री मारी। बुकर टी ने आते ही अपना जलवा दिखाया। लेकिन उन्हें गुंथर ने जल्द एलिमिनेट कर दिया। गुंथर पहले नंबर पर आए थे और अब भी रिंग में बने हुए हैं। डेमियन प्रीस्ट ने 22 नंबर पर एंट्री मारी। अब जजमेंट डे के तीनों मेंबर्स रिंग में हैं। 23वें स्थान पर मोंटेज़ फोर्ड आए। तभी प्रीस्ट ने फोर्ड को एलिमिनेट कर दिया।

24वें नंबर पर दो बार रॉयल रंबल मैच जीतने वाले दिग्गज एज आए। ऐज ने प्रीस्ट, बैलर और मिस्टीरियो पर स्पीयर लगाया और उन्हें एलिमिनेट कर दिया। बैलर और प्रीस्ट वापस रिंग में आए और मिलकर ऐज को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद उनके ऊपर अटैक करना जारी रखा।

ऑस्टिन थ्योरी ने 25वें नंबर पर एंट्री की। तभी ऐज ने बैलर और प्रीस्ट पर अटैक किया। रिप्ली ने आकर ऐज पर बुरी तरह अटैक कर दिया। तभी बैथ फीनिक्स आईं और उन्होंने रिप्ली पर स्पीयर लगा दिया। थ्योरी अब रिंग में आ गए। 26वें नंबर पर ओमोस आए। मैकइंटायर और शेमस मिलकर ओमोस पर अटैक करने लगे, लेकिन ओमोस के आगे कोई नहीं टिक पाया। ब्रॉन स्ट्रोमैन 27वें नंबर पर रिंग में आए। स्ट्रोमैन ने ओमोस को एलिमिनेट कर दिया।

28वें स्थान पर रिकोशे आए। गुंथर ने मैकइंटायर को एलिमिनेट करने का प्रयास किया, लेकिन शेमस ने उन्हें बचाया। हालांकि गुंथर ने आखिरकार शेमस और मैकइंटायर को एक साथ एलिमिनेट कर दिया। 29वें नंबर पर लोगन पॉल ने एंट्री की। सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर पॉल पर अटैक किया। 30वें नंबर पर कोडी रोड्स ने एंट्री ली। लेकिन रे मिस्टीरियो अभी तक छिपे हुए हैं और रिंग में नहीं आए हैं।

कोडी ने आते ही डॉमिनिक को एलिमिनेट किया। इसके बाद कोडी ने स्ट्रोमैन को एलिमिनेट किया। थ्योरी ने रिकोशे को मैच से एलिमिनेट किया। तभी कोडी ने थ्योरी को ही बाहर कर दिया। अब रिंग में गुंथर, रॉलिंस और कोडी रोड्स बचे हैं और रे अबतक आए नहीं हैं। रोड्स और रॉलिंस ने टीम वर्क दिखाते हुए गुंथर को अटैक किया। रॉलिंस और रोड्स ने गुंथर पर एक के बाद एक दो पेडिग्री लगाई। तभी लोगन पॉल ने एकदम से आकर रॉलिंस को एलिमिनेट कर दिया।

रोड्स ने पॉल को मैच से एलिमिनेट कर दिया। अब सिर्फ गुंथर और कोडी रह गए हैं। दोनों सुपरस्टार एक दूसरे से लड़ रहे हैं। तभी कोडी ने क्रॉस रोड्स लगा दिया और गुंथर को एलिमिनेट कर दिया। इसी के साथ कोडी रोड्स ने 36वां रॉयल रंबल मैच जीत लिया। गुंथर 70 मिनट से ज्यादा इस मैच में रहे। जीत के बाद कोडी काफी भावुक हो गए।

Hindi News / Sports / WWE / WWE Royal Rumble 2023: कोडी रोड्स ने जीता 36वां रॉयल रंबल मैच, रेसलमेनिया में रोमन रेंस को देंगे चुनौती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.