scriptपार्टनर को प्यार में पागल करने के लिए इस खतरनाक ‘लव बॉम्बिंग’ का इस्तेमाल कर रही हैं लड़कियां   | People Use Love Bombing to manipulate their partner know what this is | Patrika News
विदेश

पार्टनर को प्यार में पागल करने के लिए इस खतरनाक ‘लव बॉम्बिंग’ का इस्तेमाल कर रही हैं लड़कियां  

Love Bombing: रिपोर्ट के मुताबिक इस लव बॉम्बिंग का शिकार ज्यादातर लड़के हो रहे हैं और लड़कियां इसका इस्तेमाल ज्यादा कर रही हैं।

नई दिल्लीSep 06, 2024 / 09:17 am

Jyoti Sharma

Love Bombing

Representative Image

Love Bombing: इन दिनों लोगों के लिए प्यार के मायने जरा बदल से गए हैं। अब प्यार का मतलब त्याग, विश्वास और निस्वार्थ प्रेम नहीं बल्कि स्वार्थसिद्धी का पर्याय बन गया है। लोग अपने पार्टनर को प्यार में गिरफ्तार करने के लिए अब ऐसी चीजों का यूज़ कर रहे हैं जो प्यार की परिभाषा को ही बदल कर रख रहा है। आमतौर पर इसे लोग ‘धोखा’ कहते हैं। लेकिन अब ये धोखा बड़े प्यारे तरीके से किया जा रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा लड़कियां शामिल हैं। दरअसल अमेरिका के एक टीवी रिएयलिटी शो “लव आइलैंड” (Love Island) के एक हालिया एपिसोड ने ‘लव बॉम्बिंग’ नाम के मुद्दे को लोगों के सामने लाकर रख दिया है। ये तब हुआ जब शो की कंटेस्टेंट कायलर मार्टिन ने अपने पार्टनर आरोन इवांस पर इस तरह की चालाकी भरी रणनीति में शामिल होने का आरोप लगाया।

क्या है लव बॉम्बिंग

आम भाषा में लव बॉम्बिंग (Love Bombing) को एक जोड़-तोड़ करने वाला जरिया बता सकते हैं, यानी इस टर्म में कोई शख्स अपने पार्टनर को रिश्ते की शुरुआत में इतना ज्यादा प्यार, दुलार दे दे, उसकी इतनी तारीफ कर दे कि जितना वो हकदार भी नहीं। इसके अलावा वो रिलेशनशिप की शुरुआत में अपने पार्टनर से कई सारे वादे कर ले कई सारी कसमें खा ले वो भी एक-दूसरे को ठीक से जाने बिना। ये सब कुछ सिर्फ इसलिए किया जाता है कि किसी भी तरह उसका पार्टनर उस शख्स के प्यार में पूरी तरह खो जाए। 
बोस्टन में रिलेशनशिप डॉक्टर लीनना स्टॉकार्ड के मुताबिक “हेरफेर करने वाले इन तरीकों का प्रयोग प्यार और स्नेह का मुखौटा बनाने के लिए किया जाता है। जिससे नय़ा साथी उस शख्स पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा करने लगे। इस तरह की लव बॉंबिंग से पार्टनर को तब बहुत दुख पहुंचता है जब उसे प्यार में धोखा मिलता है। यहां तक कि हालत वो हो जाती है कि रिश्ता टूटने का कारण वो खुद को बताता है ना कि पार्टनर को। 

लड़कियां सबसे ज्यादा करती हैं लव बॉम्बिंग

एक रिसर्च में सामने आया है कि इस तरह की लव बॉम्बिंग का शिकार लड़के और लड़कियां दोनों होते हैं। लेकिन इन मामलों में लड़कों के शिकार होने की केस ज्यादा हैं। रिलेशनशिप में अगर इस तरह की लव बॉम्बिंग से बचना चाहते हैं तो छोटे-छोटे संकेतों को समझना होगा। स्टॉकर्ड का कहना है कि इसे पहचानना थोड़ा मुश्किल है Gen Z की भाषा में इसे रिलेशनशिप के लिए रेड फ्लैग भी कह सकते हैं। 

कैसे पता करें पार्टनर लव बॉम्बिंग कर रहा या नहीं?

लव बॉम्बर रिश्ते की शुरुआत में अपने पार्टनर की एक तरह से चापलूसी करेगा। जो कि एक सोची-समझी चालाकी होती है। एक बार जब लव बॉम्बर को विश्वास हो जाता है कि उन्होंने अपने पार्टनर का विश्वास जीत लिया है तब वो इस तरह का प्यार धीरे-धीरे कम हो जाता है। 
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक लव बॉम्बिंग का एक और आम संकेत रिश्ते की शुरुआत में एक साथ भविष्य के बारे में गहन बातचीत में शामिल होना है। स्टॉकर्ड ने समझाया कि आगे की जिंदगी के बारे में चर्चाएं सुरक्षा की झूठी भावना पैदा करने में मदद करती हैं जो लव बॉम्बर पैदा करना चाहता है। वो ये चाहेगा कि उनका साथी एक साझा भविष्य में विश्वास करे जो कभी पूरा नहीं हो सकता।

Hindi News/ world / पार्टनर को प्यार में पागल करने के लिए इस खतरनाक ‘लव बॉम्बिंग’ का इस्तेमाल कर रही हैं लड़कियां  

ट्रेंडिंग वीडियो