scriptBoy Sober: प्यार, शादी से ऊब रहीं महिलाएं, अब बना रहीं ‘बॉय सोबर’ रिलेशनशिप | women forming boy sober relationships without love and marriage | Patrika News
विदेश

Boy Sober: प्यार, शादी से ऊब रहीं महिलाएं, अब बना रहीं ‘बॉय सोबर’ रिलेशनशिप

Boy Sober: प्यार और शादी में बंधी महिलाएं अब एक नया रिलेशनशिप बना रही हैं। जिसमें कोई रोमांटिक चाहत वो नहीं रखना चाहतीं। ना ही वो शारीरिक संबंध बनाना चाहती हैं।

नई दिल्लीJul 12, 2024 / 11:33 am

Jyoti Sharma

Boy Sober Relationship

Boy Sober Relationship (Representational Image)

Boy Sober: आजकल लोग प्यार शादी से बहुत जल्दी ऊबने लग गए हैं। लोगों की शिकायत रहती है कि प्यार-शादी के कछ साल तो बहुत अच्छे से बीतते हैं लेकिन इसके बाद ये प्यार बोझिल लगने लगता है, मन शांत नहीं रह पाता, इसलिए कई लोग इन सबसे बाहर निकलना को छटपटाते रहते हैं। रिसर्च में पता चला है कि इनमें से ज्यादातर तो महिलाएं हैं। क्योंकि प्यार और शादी में सबसे ज्यादा महिलाएं ही समझौता करती हैं। ऐसे में अब ये महिलाएं और कुछ पुरुष एक नए रिलेशनशिप में आ रहे हैं जिसका नाम है बॉय सोबर। जी हां…इन दिनों युवा महिलाओं के बीच एक नया रिलेशनशिप ट्रेंड बना है जिसमें ये महिलाएं अपने दोस्त या सहेली के साथ बिना सेक्स, प्यार के बस एक आत्मिक रिश्ता बनाती हैं। जो उन्हें मानसिक सुकून दे रहा है। हम आपको इसी बॉय सोबर रिलेशनशिप के बारे में बता रहे हैं। 

प्यार-सेक्स की कोई जगह नहीं 

बॉय सोबर (Boy Sober) एक नई और तेजी से युवाओं के बीच वायरल हो रही रिलेशनशिप ट्रेंड है , जिसे आजकल युवा पीढ़ी काफी पसंद कर रही हैं। बॉयसोबर एक तरह का रिश्ता होता है जिसमें दो लोग अक्सर मित्रता और भरोसे के आधार पर एक-दूसरे से जुड़ते है।  इस रिश्ते में प्रेमी -प्रेमिका या पति पत्नी जैसा रोमांटिक रिश्ता नहीं होता ,बल्कि ये रिश्ता दो दोस्तों के बीच गहरी मित्रता और भावनाओं को समझने के का आधार होता है। रिसर्च में इस रिश्ते के कई फायदे गिनाए गए हैं। जैसे ये मानसिक और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।  

बॉय सोबर का आधार क्या है? 

मित्रता और समर्थन : इस रिश्ते में दो लोग एक-दूसरे के अच्छे मित्र होते हैं चाहे वो महिला हो या पुरुष। ये एक-दूसरे को भावनात्मक और मानसिक सहारा देते हैं। ये रिश्ता मुश्किल समय में सहारा देने के लिए होता हैं। इस रिश्ते में कोई रोमांटिक अपेक्षाए नहीं होती, बॉयसोबर में रोमांटिक या शारीरिक चाह नहीं होती है। ये शुद्ध रूप से आदर्शवादी रिश्ता है।
न्याय और सम्मान : इस रिश्ते में एक-दूसरे के लिए गहरा सम्मान और न्याय की भावना होती हैं, यानी इस रिश्ते में दोनों व्यक्ति एक-दूसरे के साथ ईमानदारी और आदर से पेश आते हैं। दोनों व्यक्ति एक -दूसरे को बराबर समझते हैं। किसी को भी कम या ज्यादा नहीं समझा जाता हैं। दोनों एक -दूसरे को अपनी भावनाएं और विचारों को खुलकर बताते हैं। 
कोई रोमंटिक उम्मीद नहीं : बॉय सोबर रिश्ते में कोई रोमांटिक या शारीरिक अपेक्षाए या कोई उम्मीद नहीं होती, यह रिश्ता केवल दोस्ती पर आधारित होता है। इसमें प्रेमी -प्रेमिका जैसा प्यार नहीं होता लेकिन फिर भी दोनों लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं और एक दूसरे के विचारों को जानना और समझना पसंद करते हैं। 

बोय सोबर (Boy Sober) क्यों इतना ट्रेंड हो रहा है? 

आज की तनाव भरी ज़िन्दगी में, लोगों को भावनात्मक और मानसिक सहारे की जरुरत होती हैं। बॉय सोबर (Boy Sober) जैसा रिश्ता इस जरुरत को पूरा करता हैं। क्योंकि ये बिना किसी तनाव के एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए मुनासिब होता है। धीरे-धीरे समाज में इस तरह के रिश्तों को अपनाया जा रहा है और लोग इसे अपनाने में सरलता से महसूस कर रहे हैं। 

बॉय सोबर के फायदे 

बॉय सोबर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता हैं जिन्हें भावनात्मक सहारे की जरुरत होती हैं या जो रोमांटिक संबंधों से बचना चाहते हैं। ये रिश्ता सुरक्षित और भरोसेमंद होता हैं। बॉय सोबर रिश्ते में एक जरुरी बात ये है कि इसमें दोनों व्यक्ति एक-दूसरे के लिए ईमानदार और सच्चे होने चाहिए। अगर दोनों व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं को अच्छी तरह बताते हैं और एक-दूसरे की सहायता करते हैं तो ये रिश्ता लम्बे समय तक मजबूत बना रह सकता है।

Hindi News/ world / Boy Sober: प्यार, शादी से ऊब रहीं महिलाएं, अब बना रहीं ‘बॉय सोबर’ रिलेशनशिप

ट्रेंडिंग वीडियो