scriptव्लादिमीर पुतिन अगले साल फिर लड़ेंगे रूस के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, जीतने पर 6 साल और बढ़ेगा कार्यकाल | Vladimir Putin to run for president again in 2024 for new 6 year term | Patrika News
विदेश

व्लादिमीर पुतिन अगले साल फिर लड़ेंगे रूस के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, जीतने पर 6 साल और बढ़ेगा कार्यकाल

2024 Russia Presidential Election: रूस में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए व्लादिमीर पुतिन ने एक ऐलान कर दिया है। क्या है पुतिन का ऐलान? आइए जानते हैं।

Nov 07, 2023 / 11:09 am

Tanay Mishra

vladimir_putin_to_run_for_president_again.jpg

Vladimir Putin

रूस (Russia) में इस समय व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) सत्ता में हैं। पुतिन 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं। 11 साल से रूस के राष्ट्रपति पद पर काबिज़ पुतिन ने इस पद पर रहते हुए दुनिया में अपना अलग ही प्रभाव छोड़ा है। लोग उन्हें तानाशाह भी कहते हैं क्योंकि रूस पर शासन का उनका तरीका किसी तानाशाह से कम नहीं है। हालाँकि इसका यह मतलब नहीं है कि रूस के लोगों को नॉर्थ कोरिया (North Korea) के लोगों की तरह डर के साये में रहना पड़ता है। हालांकि रूस में अगले राष्ट्रपति चुनाव में ज़्यादा समय नहीं बचा। रूस में अगले साल मार्च में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। हाल ही में रूस के वर्तमान राष्ट्रपति पुतिन ने इस चुनाव से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है।


पुतिन अगले साल फिर लड़ेंगे रूस के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव

पुतिन अगले साल मार्च में होने वाले रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे। इस बात का पुतिन ने ऐलान कर दिया है।

https://twitter.com/stats_feed/status/1721474959716045018?ref_src=twsrc%5Etfw


6 साल और बढ़ेगा कार्यकाल

पुतिन अगर अगले साल रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते हैं, तो उनका कार्यकाल ओर 6 साल बढ़ जाएगा।

तय है पुतिन का जीतना

पुतिन का मार्च 2024 में होने वाले रूस के राष्ट्रपति में जीतना तय है। पुतिन के सामने कोई भी मज़बूत विरोधी उम्मीदवार नहीं होगा और अगर होगा भी तो पुतिन उसे जीतने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें

इज़रायल-हमास युद्ध में मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा पहुंचा 10 हज़ार पार, गाज़ा में दहशत का माहौल

Hindi News/ world / व्लादिमीर पुतिन अगले साल फिर लड़ेंगे रूस के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, जीतने पर 6 साल और बढ़ेगा कार्यकाल

ट्रेंडिंग वीडियो