bell-icon-header
विदेश

व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग से जताई इच्छा – रूस और चीन के बीच मिलिट्री को-ऑपेरशन बढ़ाने की कही बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करते हुए एक इच्छा जताई है। क्या है पुतिन की यह इच्छा, जिससे बढ़ सकती है कई देशों की चिंता? आइए जानते हैं।

Dec 30, 2022 / 04:03 pm

Tanay Mishra

Vladimir Putin and Xi Jinping

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और यह बात किसी से छिपी नहीं है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 10 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है और यह अभी भी जारी है। इस बीच कई देशों ने यूक्रेन की मदद की और रूस की आलोचना की। वहीँ बेलारूस (Belarus) के अलावा चीन ही है जिसने रूस की मदद की। बेलारूस ने सिर्फ अपनी बॉर्डर्स का इस्तेमाल करने के लिए रूस को मंज़ूरी दी, पर चीन ने इस युद्ध में रूस को कई हथियार बेचे। आज, शुक्रवार, 30 दिसंबर को पुतिन ने जिनपिंग से बात करते हुए के इच्छा जताई है।


क्या है पुतिन की इच्छा?

पुतिन ने आज जिनपिंग से बात की। इस बात के दौरान पुतिन ने दोनों देशों के बीच मिलिट्री को-ऑपरेशन बढ़ाने की इच्छा जताई। पुतिन ने जिनपिंग से यह बात एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए की।

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

यूक्रेन की मिसाइल को मार गिराने का बेलारूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने किया दावा

वेस्ट देशों के इंफ्ल्युएंस को चुनौती देने के लिए ज़रूरी

पुतिन की इच्छा है कि रूस और चीन के बीच जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन्स और अभ्यासों को बढ़ाया जाए। दोनों देशों ने कुछ हफ्तों पहले भी इस तरह का जॉइंट मिलिट्री अभ्यास किया था। पुतिन का मानना है कि इससे दोनों देशों की मिलिट्री मज़बूत होगी। साथ ही वेस्ट देशों के इन्फ्लुएंस को चुनौती देने के लिए भी पुतिन रूस और चीन के मिलिट्री को-ऑपेरशन को एक अच्छा और ज़रूरी कदम मानते है।


यह भी पढ़ें

अमरीका बेचेगा ताइवान को यह पावरफुल हथियार, चीन टेंशन में

Hindi News / world / व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग से जताई इच्छा – रूस और चीन के बीच मिलिट्री को-ऑपेरशन बढ़ाने की कही बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.