bell-icon-header
विदेश

अब अंतरिक्ष से परमाणु हमला करेगा रूस! पुतिन ने रच डाली महाविनाश की लीला

यूक्रेन को और उसकी मदद करने वाले देशों को परमाणु युद्ध (Nuclear War) की धमकी देने के दो दिन बाद ही पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है कि वो अंतरिक्ष में अब परमाणु ऊर्जा की यूनिट बहुत जल्द लगाएंगे।

Mar 15, 2024 / 11:48 am

Jyoti Sharma

Vladimir Putin

दुनिया रूस और यूक्रेन के युद्ध (Russia-Ukraine War) से आई अस्थिरता से दो-चार हो रही है। हर देश इस युद्ध को रोकने की भरकस कोशिश कर रहा है लेकिन बड़े-बड़े देशों के ये कदम और भी खतरनाक होते जा रहे हैं और इन्हें खतरनाक बना रहा है रूस। जी हां, रूस ने लगभग 15 दिन पहले ही यूक्रेन की मदद करने वाले देशों के परमाणु युद्ध (Nuclear War) की धमकी दे डाली थी इसके बाद अभी दो दिन पहले ही उसने यूक्रेन पर एटम बम बरसाने की बात कही थी। अब रूस ने एक नया और खतरनाक फैसला लिया है। रूस के स्थानीय समाचार चैनल को दिए हुए इंटरव्यू में खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ये कहा था कि वो स्पेस में परमाणु ऊर्जा की यूनिट (Nuclear energy unit in space) लगाने के प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से ले रहे हैं।

कई उपग्रहों को नष्ट कर सकता है ये परमाणु हथियार

रूस की स्थानीय न्यूज एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक इस इंटरव्यू में पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा है कि वो इस न्यूक्लियर एनर्जी यूनिट के प्रोजेक्ट को पैसे की कमी नहीं होने देंगे। ये उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। गौरतलब है कि लगभग एक महीने पहले ही आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस बड़ी संख्या में कॉमर्शियल और सरकारी उपग्रहों (Satellite) को निष्क्रिय करने की क्षमता वाला एक परमाणु हथियार अंतरिक्ष के लिए बनाने की कोशिश कर रहा है।

रूस और चीन मिलकर खतरनाक प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम

बता दें कि इसी साल रूस के राष्ट्रपति का चुनाव है। बीते हफ्ते रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (ROSCOSMOS) ने खुलासा किया था कि रूस और चीन अंतरिक्ष के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जो अंतरिक्ष में परमाणु हथियार (Nuclear weapon) पर आधारित है। प्रोजेक्ट को लेकर पुतिन कह चुके हैं कि रूस के पास ऐसी-ऐसी क्षमताएं हैं जो दूसरे देशों के पास नहीं हैं इसलिए रूस को उन्हें विकसित करने की जरूरत है। वहीं जानकारों का कहना है अगर रूस अंतरिक्ष में ये यूनिट तैयार कर लेता है तो ऐसा मानना पड़ जाएगा कि रूस अब महाविनाश की शुरुआत कर सकता है और अंतरिक्ष से एटम बम बरसा सकता। रूस का अपनी परमाणु शक्ति को बढ़ाना दुनिया में एक डर पैदा करने जैसा प्रतीत हो रहा है।

ये भी पढ़ें- अब इस देश पर अटैक के लिए रूस ने तैनात की सेना…न्यूक्लियर वॉर तक की दी धमकी

ये भी पढ़ें- परमाणु युद्ध ही है अब आखिरी रास्ता! रूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात किए न्यूक्लियर हथियार

संबंधित विषय:

Hindi News / world / अब अंतरिक्ष से परमाणु हमला करेगा रूस! पुतिन ने रच डाली महाविनाश की लीला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.