विदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी की कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश, सिक्योरिटी ने चलाई गोली

Joe Biden’s Granddaughter Naomi Biden’s Security Breach: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन की सुरक्षा में रविवार को चूक हो गई। हालांकि नाओमी को कोई नुकसान पहुंचता, उससे पहले उसकी सिक्योरिटी ने एक्शन ले लिया। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

Nov 14, 2023 / 01:59 pm

Tanay Mishra

Joe Biden with his granddaughter Naomi Biden

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) बहुत ही सख्त सुरक्षा में रहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति होने के कारण उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। बाइडन के साथ ही उनके परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है। बाइडन परिवार के सभी मुख्य सदस्यों को सुरक्षा मिली हुई है। इनमें बाइडन की पोती नाओमी बाइडन (Naomi Biden) भी शामिल है। नाओमी, हंटर बाइडन (Hunter Biden) की बेटी है। नाओमी भी सुरक्षा के बीच रहती है पर हाल ही में उसकी सुरक्षा में चूक हो गई।


3 लोगों ने की नाओमी की कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश

12 नवंबर की रात को नाओमी की सुरक्षा में चूक हो गई। दरअसल नाओमी जॉर्जटाउन में थी और उसकी कार एक जगह पार्क थी। तभी अचानक 3 अनजान लोग नाओमी की कार के पास आ गए और कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश करने लगे। नाओमी के पास सरकारी कार थी और तीनों शख्स उस कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। तीनों के कार को चुराने की मंशा को इस घटना की वजह बताया जा रहा है।

सीक्रेट सर्विस एजेंट ने चलाई गोली

नाओमी की कार को तोड़ने की कोशिश करने वालों पर जैसे ही नाओमी के सीक्रेट सर्विस एजेंट की नज़र पड़ी, वैसे ही उसने तुरंत गोली चला दी। गोली चलाने के मकसद सिर्फ नाओमी की कार को बचाना था। ऐसे में तीनों में से किसी को भी गोली नहीं लगी। हालांकि फायरिंग के बाद तीनों तुरंत मौके से फरार हो गए।

https://twitter.com/EdKrassen/status/1724065125026443265?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

म्यांमार में एयरस्ट्राइक की वजह से भारतीय सीमा में घुसे 2,000 नागरिक

Hindi News / world / अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी की कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश, सिक्योरिटी ने चलाई गोली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.