विदेश

भारत के आर्थिक चमत्कार का हिस्सा बनना चाहता है अमरीका

India-US Relations: भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पिछले कुछ सालों में भारत और अमरीका के बीच संबंधों में भी मज़बूती देखने को मिली है। भारत के आर्थिक चमत्कार का हिस्सा बनने के लिए अमरीका भी उत्साहित है।

Apr 21, 2023 / 11:31 am

Tanay Mishra

India-US relations

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पिछले कुछ साल में भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ी है। कोरोना काल के दौरान पैदा हुए संकट से कुछ समय देश की अर्थव्यवस्था की बढ़ने की रफ्तार धीमी ज़रूर हुई, पर इसके बावजूद देश की अर्थव्यवस्था ने सभी बाधाओं का सामना बखूबी किया और जल्द ही संकट से उबर गई। आज भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था करीब 246 लाख करोड़ रुपये की है, जिसे अगले दस साल में करीब 822 लाख करोड़ रुपये का बनाने का लक्ष्य है। साथ ही 2047 तक भारत को पूरी तरह से विकसित देश बनाने का भी लक्ष्य है। हाल ही में अमरीका की तरफ से भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास और इसमें शामिल होने की लेकर एक बड़ी बात कही।


भारत के आर्थिक चमत्कार का हिस्सा बनना चाहता है अमरीका

हाल ही में अमरीका के असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स डोनाल्ड लू ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के बारे में बात करते हुए कहा, “भारत के आर्थिक चमत्कार के लिए अमरीका भी बेहद उत्साहित है और इसका हिस्सा बनना चाहता है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारतीय अर्थव्यवस्था का जितना ज़्यादा विकास होता है, उतना ही भारत के लिए अच्छा है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1649209806018813953?ref_src=twsrc%5Etfw


भारत का विकास है पूरी दुनिया के लिए अच्छा

डोनाल्ड ने आगे कहा, “भारत का विकास अमरीका के साथ ही पूरी दुनिया के लिए भी अच्छा है। हम भारत के अपनी अर्थव्यवस्था को तेज़ी से बढ़ाने के लक्ष्य का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। एक समृद्ध भारत के पास दुनियाभर की समस्याओं पर दूसरे देशों का ध्यान खींचने और उनके समाधान के लिए बेहतर संसाधन होंगे। कुछ ही दिन पहले मुझे पता चला कि भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार में 7% का इजाफा हुआ है। यह बात दोनों ही देशों के लिए अच्छी है। इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी।”

दोनों देशों के संबंधों को बढ़ाने पर रहेगा जोर

डोनाल्ड ने भारत और अमरीका के संबंधों पर बात करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत बनाना है। हम अलग-अलग सेक्टर्स में भारत और अमरीका के को-ऑपेरशन को बढ़ाते हुए एक साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।”

यह भी पढ़ें

सूडान हिंसा के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सेफ्टी के लिए सरकार एक्टिव

Hindi News / world / भारत के आर्थिक चमत्कार का हिस्सा बनना चाहता है अमरीका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.