bell-icon-header
विदेश

अमेरिका का सैन्य विमान हुआ जापान के पास क्रैश, सवार लोगों की मौत की आशंका

US Military Aircraft Crashes: अमेरिका का सैन्य विमान जापान के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया।

Nov 29, 2023 / 03:54 pm

Tanay Mishra

US military aircraft crashes

अमेरिका (United States Of America) का एक सैन्य विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा जापान (Japan) के पास हुआ। जानकारी के अनुसार एक अमेरिकी सैन्य विमान आज जापान के पास क्रैश हो गया। जो अमेरिकी सैन्य विमान आज जापान के पास क्रैश हुआ, वो V-22 Osprey था। रिपोर्ट के अनुसार V-22 Osprey जापान के याकुशिमा आइलैंड (Yakushima Island) के पास क्रैश हुआ।


विमान का मलबा मिला

अमेरिकी सैन्य विमान के क्रैश होने की खबर मिलने पर कोस्टगार्ड की टीम को याकुशिमा आइलैंड के पास सर्च ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया। उनमें से एक कोस्टगार्ड को पानी के अंदर विमान के मलबे के साथ एक मृतक का शरीर भी मिला। कोस्टगार्ड टीम की तरफ से एक प्रवक्ता ने इस अमेरिकी सैन्य विमान के क्रैश होने की पुष्टि की।

https://twitter.com/KonstanVe/status/1729759348451061968?ref_src=twsrc%5Etfw


सवार लोगों की मौत की आशंका

पहले आई जानकारी के अनुसार जो अमेरिकी सैन्य विमान जापान के पास क्रैश हुआ है, उसमें 8 लोग सवार थे। पर अब कोस्टगार्ड टीम की तरफ से जानकारी दी गई है कि विमान में 6 लोग सवार थे। एक रिपोर्ट के अनुसार विमान में 7 लोग सवार थे। हालांकि विमान में सवार सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।

https://twitter.com/CGTNEurope/status/1729799698666442900?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

इज़रायल के साथ युद्ध विराम को 4 और दिन बढ़ाने के लिए हमास है राजी

Hindi News / world / अमेरिका का सैन्य विमान हुआ जापान के पास क्रैश, सवार लोगों की मौत की आशंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.