विदेश

US Gun Violence: फिर गन वॉयलेंस से दहला अमेरिका, ग्रोसरी स्टोर के बाहर गोलीबारी से 3 की मौत और 10 घायल

Shooting In Arkansas: अमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर जारी है। अब आर्कन्सा के फोर्डिस शहर में गोलीबारी का मामला सामने आया है।

नई दिल्लीJun 22, 2024 / 12:12 pm

Tanay Mishra

Grocery store shooting in Arkansas

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अक्सर ही अमेरिका में कहीं न कहीं गोलीबारी होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस एक बेहद ही गंभीर समस्या है और लंबे समय से चली आ रही है, जिसने अमेरिका को जकड़ रखा है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना आर्कन्सा (Arkansas) राज्य के फोर्डिस (Fordyce) शहर में शुक्रवार को घटित हुई है।

ग्रोसरी स्टोर के बाहर गोलीबारी

आर्कन्सा राज्य के फोर्डिस शहर में शुक्रवार सुबह लोकल समयानुसार करीब 11 बजकर 38 मिनट पर मैड बुचर ग्रोसरी स्टोर के बाहर एक शख्स ने अचानक ही लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

3 लोगों की मौत, 10 घायल

इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 10 अन्य लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


आरोपी गिरफ्तार

इस गोलीबारी को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 44 वर्षीय ट्रेविस यूजीन पोसी (Travis Eugene Posey) के रूप में हुई है। कुछ देर पुलिस और आरोपी के बीच गोलीबारी हुई, लेकिन फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि पोसी ने लोगों पर गोली क्यों चलाई।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें

Porn Ban: बुर्किना फासो में पॉर्न पर लगा बैन

Hindi News / world / US Gun Violence: फिर गन वॉयलेंस से दहला अमेरिका, ग्रोसरी स्टोर के बाहर गोलीबारी से 3 की मौत और 10 घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.