bell-icon-header
विदेश

यूक्रेन ने किया रूस के अधिकृत साउथ खेरसन पर हमला, 9 की मौत

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। शुक्रवार रात को यूक्रेन ने रूस के अधिकृत यूक्रेनी क्षेत्र पर हमला किया।

Nov 04, 2023 / 12:07 pm

Tanay Mishra

Ukraine shells occupied south

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 20 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी इरादे से पुतिन ने रूसी सेना को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दे दिया था। पुतिन के आदेश के बाद रुसी सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए युद्ध छेड़ दिया था। हालांकि अब तक रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी नहीं मिली है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। इस युद्ध में अब तक रूस ने यूक्रेन पर कई बार हमले किए हैं और यूक्रेन के कई इलाक़ों पर कब्ज़ा भी कर लिया था।

पर रूस के हमलों के खिलाफ यूक्रेन भी डटा हुआ है और लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से डिफेंस के साथ ही अब काउंटरऑफेंस भी कर रहा है। यूक्रेनी सेना रुसी सेना से अपने ज़्यादातर इलाके को वापस ले चुकी है। हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी रूस का कब्ज़ा है। उन्हीं में से एक पर यूक्रेनी सेना ने शुक्रवार की रात हमला किया।


रूस के अधिकृत साउथ खेरसन पर यूक्रेन ने किया हमला

शुक्रवार की रात को यूक्रेनी सेना ने रूस के अधिकृत साउथ खेरसन पर हमला कर दिया। इस बात की जानकारी रूस के द्वारा नियुक्त अधिकारी ने दी। यूक्रेन उन सभी जगहों को वापस पाने की कोशिश में लगा हुआ है और इसके चलते यूक्रेनी सेना ने अपना काउंटरऑफेंस तेज़ कर दिया है। ऐसे में यूक्रेनी सेना का फोकस अब साउथ के खेरसन की ओर है।

9 लोगों की मौत

यूक्रेनी सेना के साउथ खेरसन पर किए हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेनी हमले की वजह से एक बिल्डिंग ढेर हो गई और 9 लोग मारे गए। सभी मृतकों को मलबे के नीचे से निकाला गया।

https://twitter.com/AJEnglish/status/1720663508604375244?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मिले इज़रायल के वरिष्ठ नेताओं से, युद्ध में निर्दोष फिलिस्तीनियों के बचाव पर ध्यान देने पर दिया जोर

संबंधित विषय:

Hindi News / world / यूक्रेन ने किया रूस के अधिकृत साउथ खेरसन पर हमला, 9 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.