विदेश

रूस के खिलाफ यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई हुई शुरू, पलट सकता है युद्ध का पासा

Russia-Ukraine War: 15 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध में अब यूक्रेन की तरफ से एक ऐसी शुरुआत हो गई है जिससे युद्ध का पासा पलट सकता है। आखिर क्या है यूक्रेन का प्लान जिससे पलट सकता है युद्ध का पासा? आइए जानते हैं।

Jun 10, 2023 / 06:16 pm

Tanay Mishra

Ukraine Soldiers

यूक्रेन (Ukraine) पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। पुतिन के प्लान के अनुसार वह कुछ ही दिन में यूक्रेन पर कब्ज़ा कर लेना चाहते थे। इस युद्ध को चलते हुए एक साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है। 15 महीने से भी ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में अब तक यूक्रेन के लाखों मासूम लोगों की जान जा चुकी हैं। इससे भी ज़्यादा लोग इस युद्ध में अब तक घायल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ कर जाना भी पड़ा। युद्ध की वजह से यूक्रेन के शहरों में भीषण तबाही मच चुकी है। इस युद्ध में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं और अब हाल ही में इस युद्ध में अब एक नया मोड़ आया है।


यूक्रेनी आर्मी की जवाबी कार्रवाई हुई शुरू

15 महीने से ज़्यादा समय से दोनों देशों में युद्ध चल रहा है और यूक्रेनी आर्मी अभी भी रुसी आर्मी के सामने डटी हुई है। जब यह युद्ध शुरू हुआ था तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि यूक्रेन की आर्मी रूस की आर्मी का सामना कर पाएगी, पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की की बदौलत यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटकर रूस की आर्मी का सामना कर रही है। पर अब यूक्रेन की आर्मी इस युद्ध में कुछ ऐसा करने जा रही है जिसका इंतज़ार काफी समय से किया जा रहा था।

अब तक यूक्रेन की आर्मी ने रक्षात्मक रवैया अपना रखा था। यूक्रेन की आर्मी रूस की आर्मी के हमलों से बचाव पर ही काम कर रही थी। पर अब यूक्रेनी आर्मी जवाबी कार्रवाई के साथ आगे बढ़ेगी और यूक्रेनी आर्मी ने रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू भी कर दी है। पिछले कुछ महीने से यूक्रेन की आर्मी रुस की आर्मी के खिलाफ रक्षात्मक रणनीति को बदलकर आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ने की योजना बना रही थी और अब लगता है उसका समय आ गया है।


यह भी पढ़ें

अमरीकी प्रोफेसर ने 100 दिन पानी के अंदर रहकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आधा इंच घटी लंबाई

पलट सकता है पासा


अब तक सिर्फ रक्षात्मक रणनीति के साथ युद्ध लड़ने के बावजूद यूक्रेनी आर्मी न सिर्फ रुसी आर्मी के खिलाफ डटी हुई है, बल्कि उन्हें अपने देश के कई इलाकों से खदेड़ भी चुकी है। इस युद्ध में अब तक रुसी आर्मी को भी भारी नुकसान हो चुका है। साथ ही रूस को अब तक इस युद्ध में काफी खर्चा भी हो चुका है। ऐसे में जो यूक्रेन अब तक सिर्फ रक्षात्मक रवैये के साथ ही युद्ध में मज़बूती से डटा हुआ है, उसके आक्रामक रवैये से युद्ध का पासा पलट सकता है।

यह भी पढ़ें

नीदरलैंड के शहर में लगी भीषण आग, कई घर आए चपेट में, देखें वीडियो

Hindi News / world / रूस के खिलाफ यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई हुई शुरू, पलट सकता है युद्ध का पासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.