कौन सा मुस्लिम देश है सबसे पॉवरफुल
ग्लोबल फायर इंडेक्स की रैंकिंग में इस्लामिक देश तुर्किए (Turkey) को 145 पॉवरफुल देशों की सूची में 8वीं रैंक मिली है। तुर्किए के पास 8 लाख 83 हजार सैनिक हैं। जिसमें से साढ़े 3 लाख सक्रिय हैं, वहीं रिज़र्व 3 लाख 78व हजार हैं। इसके पास डेढ़ लाख पैरामिलिट्री फोर्स हैं। एयरफोर्स जवान 1 लाख 15 हजार हैं और नेवी जवान 1 लाख हैं। आपको जानकर हैरानी होगी भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) इस लिस्ट में तुर्किए से एक नंबर पीछे है। य़ानी पाकिस्तान दुनिया का 9 वां सबसे ताकतवर और दूसरा सबसे ताकतवर मुस्लिम देश है।