bell-icon-header
विदेश

भारतीयों को लुभाने की कोशिश में लगा तुर्की, बिना वीज़ा के एंट्री देने की तैयारी

Another Country Could Give Visa Free Entry To Indians: भारतीयों के लिए जल्द ही एक और देश बिना वीज़ा के एंट्री शुरू करने का फैसला लेने की तैयारी में है। कौनसा है वो देश? आइए जानते हैं।

Feb 01, 2024 / 05:10 pm

Tanay Mishra

Visa free entry for Indians in Turkey

दुनियाभर में लोग पर्यटन को काफी पसंद करते हैं और साथ ही सभी देशों के लिए यह आर्थिक नज़रिए से भी फायदेमंद है। इसकी वजह है अर्थव्यवस्था में भागीदारी। पर्यटन कई देशों के लिए कमाई का एक बेहतरीन जरिया है। पर्यटन से दुनियाभर के देशों में इससे जुड़े दूसरे कई व्यवसायों को भी काफी मदद मिलती हैं। पिछले कुछ सालों में भारत की छवि दुनियाभर में बेहद ही मज़बूत हुई है और इस वजह से आजकल दुनिया के कई देश भारतीय पर्यटकों को काफी अहमियत दे रहे हैं। भारतीय पर्यटकों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है और कई देश चाहते हैं कि वहाँ भारतीय पर्यटक ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आए। ऐसे में कई देश जहाँ भारतीय पर्यटकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं तो अब कुछ देशों ने भारतीय पर्यटकों को बिना वीज़ा के एंट्री देना भी शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय में कई देशों ने भारतीयों को बिना वीज़ा के घूमने की सुविधा दी है। अब जल्द ही एक और देश भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री देने की तैयारी में है।


तुर्की है भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री देने की तैयारी में

तुर्की जल्द ही भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री देना शुरू करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार जल्द ही तुर्की भारतीय पर्यटकों के लिए वीज़ा की ज़रूरत को बंद कर सकता है जिससे भारतीय पर्यटक बिना वीज़ा के तुर्की की यात्रा कर पाएंगे।


पिछले कुछ साल में बढ़ा है भारतीयों का तुर्की जाना

तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के उप महानिदेश ओनूर गोजेट ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ साल में तुर्की आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। गोजेट के अनुसार पर्यटन मार्केट में भारत काफी अहम है और तुर्की में पर्यटन के नज़रिए से भी भारत की काफी अहमियत है।

तुर्की की अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

तुर्की के इस फैसले से देश में पर्यटन काफी बढ़ेगा। भारत से कुछ लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी तुर्की जाते हैं। ऐसे में अगर तुर्की भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री देने का फैसला लेता है तो वहाँ डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या भी बढ़ेगी। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें

चाइनीज़ कपल ने की दो बच्चों की हत्या, मिली मौत की सज़ा

Hindi News / world / भारतीयों को लुभाने की कोशिश में लगा तुर्की, बिना वीज़ा के एंट्री देने की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.