bell-icon-header
विदेश

जापान के बाद साउथ कोरिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी

Tsunami Alert In South Korea: जापान के बाद अब साउथ कोरिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी हो गई है।

Jan 01, 2024 / 02:49 pm

Tanay Mishra

Tsunami alert in South Korea after Japan

जापान (Japan) में आज, सोमवार, 1 जनवरी को भूकंप का तेज़ झटका आया है और इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 रही। कुछ सोर्सेज़ के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.5 रही। यह भूकंप जापान में इशिकावा (Ishikawa) के अनामिज़ु (Anamizu) से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। जापान में इस भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए। इससे देश में कई जगहों पर सुनामी का खतरा पैदा हो गया है। इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के पास समुद्र से करीब 5 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें आने की आशंका जताई जा रही है। सुनामी के खतरे के बीच लहरों में तेज़ी देखी जा रही है और तट से लहरें उतनी शुरू भी हो गई हैं। इसी बीच एक और देश ने भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।


साउथ कोरिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी

जापान में सुनामी की चेतावनी और तेज़ लहरों की शुरुआत के बाद अब साउथ कोरिया (South Korea) में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। साउथ कोरिया में पोहांग (Pohang) और गंगनुंग (Gangneung) में सुनामी का खतरा बताया जा रहा है और ऐसे में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

https://twitter.com/MarioNawfal/status/1741745804744720407?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

साल के पहले ही दिन 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला जापान, सुनामी का अलर्ट हुआ जारी

Hindi News / world / जापान के बाद साउथ कोरिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.