scriptतंज़ानिया में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, अब तक 155 लोगों की मौत | Torrential rains cause floods and landslides in Tanzania, 155 people dead so far | Patrika News
विदेश

तंज़ानिया में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, अब तक 155 लोगों की मौत

तंज़ानिया में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। इस वजह से बाढ़ और भूस्खलन भी देखने को मिल रहा है और अब तक 155 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

नई दिल्लीApr 26, 2024 / 11:49 am

Tanay Mishra

Tanzania Floods

Tanzania Floods

मौसम का मिज़ाज कब बदला जाए, इस बारे में कोई भी कुछ नहीं कह सकता। मौसम कहीं भी और कभी भी पलटी मार सकता है। ईस्ट अफ्रीकी देश तंज़ानिया (Tanzania) में भी इस समय लोग मौसम की मार झेल रहे हैं। तंज़ानिया के कुछ हिस्सों में अल नीनो के चलते मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है और इसी वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं। तंज़ानिया में मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं।

बाढ़ और भूस्खलन

तंज़ानिया में मूसलाधार बारिश से प्रभावित्त कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की भी समस्या पैदा हो गई है। वहीं भूस्खलन भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

अब तक 155 लोगों की मौत

तंज़ानिया में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते अब तक 155 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आंकड़े के बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।



किस वजह से हो रही है परेशानी?

तंज़ानिया में मूसलाधार बारिश की वजह अल नीनो, जो एक क्लाइमेट पैटर्न है। इसी वजह से इतनी बारिश हो रही है कि बाढ़ और भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं और लोगों को परेशानी हो रही है।

Home / world / तंज़ानिया में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, अब तक 155 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो