इन भूकंपों के कारण ताइवान में भारी तबाही देखने को मिल रही है। कई बड़ी इमारते गिर गई हैं। वहीं लोगों में भी इन भूकंपों के कारण घबराहट देखने को मिल रही है। वहीं अब ताइवान के साथ ही जापान को भी सुनामी का डर सताने लगा है। ताइवान व जापान ने सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किए हैं।
भूकंप से टूटी सड़कें, गिरे ब्रिज
भूकंप के कारण ताइवान में कई सड़के व ब्रिज टूट गए हैं। कई ट्रेनों के पटरलियों से उतरने की खबर हैं, जिसके वीडियो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर रहे हैं। वहीं यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने इन भूकंपों के बाद ताइवान में सुनामी आने की आशंका जताई है। इसके साथ ही जापान के मौसम विभाग ने 3.2 फीट ऊंची लहरों सुनामी आने की चेतावनी दी है।

अलग- अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग भूकंप के वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो में दो लोगों को रेलवे जंक्शन की छत के नीचे छिपे हुए दिखाया गया है क्योंकि ट्रेन झटके के कारण हिल गई थी। इसके साथ ही कई और भी वीडियो शेयर किए गए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।