ताइवान के आसपास दिखे चीन के 7 फाइटर जेट्स और 4 नेवी शिप्स
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे से बुधवार सुबह करीब 6 बजे के बीच ताइवान के आसपास चीन के 7 फाइटर जेट्स और 4 नेवी शिप्स देखे गए हैं।
पहला मौका नहीं
यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने ऐसा किया है। चीन पहले कई बार ऐसा कर चुका है और पिछले एक साल में तो चीन के कई मौकों पर ऐसी हरकत की है।
ताइवान की सेना हुई अलर्ट
चीन पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। हालांकि फिर भी इसे देखते हुए ताइवान की सेना अलर्ट हो गई है।
क्या है चीन और ताइवान के बीच विवाद की वजह?
दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।