विदेश

ताइवान के आसपास दिखे चीन के 41 फाइटर जेट्स, और बढ़ेगा दोनों देशों में तनाव

Taiwan-China Conflict: चीन और ताइवान के बीच चल रहा विवाद जगजाहिर है। अब चीन ने एक बार ऐसा कुछ किया है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ेगा।

नई दिल्लीJun 22, 2024 / 04:53 pm

Tanay Mishra

Fighter jets

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच काफी तनाव भी है। ताइवान को अमेरिका (United States Of America) का समर्थन मिलने से तो चीन की नाराज़गी बढ़ी है ही, ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते (Lai Ching-te) के निर्वाचन से भी चीन गुस्सा है। चीन चिंग-ते को ताइवान का राष्ट्रपति भी नहीं मानता। ताइवान में चीन से अलग रहने का समर्थन करने वाले लोगों के लिए तो चीन ने चेतावनी भी दे दी है। दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद के बीच अब चीन ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा।

ताइवान के पास देखें गए 41 चाइनीज़ फाइटर जेट्स

ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने आज, शनिवार, 22 जून को एक बड़ी जानकारी दी है। ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री के अनुसार पिछले 24 घंटे में ताइवान के पास चीन के 41 फाइटर जेट्स देखे गए।

ताइवान की आज़ादी की वकालत करने वालों को मिल सकती है मौत की सज़ा

एक दिन पहले ही चीन ने ताइवान की आज़ादी की वकालत करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। चीन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को मौत की सज़ा मिल सकती है।

नहीं है पहला मौका

चीन के फाइटर जेट्स का ताइवान के आसपास चक्कर लगाना इस तरह का पहला मौका नहीं है। चीन ऐसा पहले भी कई बार कर चुका है।

क्या है चीन और ताइवान के बीच विवाद की वजह?

दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।

यह भी पढ़ें

अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से लड़ेगा तालिबान, रूस करेगा मदद

संबंधित विषय:

Hindi News / world / ताइवान के आसपास दिखे चीन के 41 फाइटर जेट्स, और बढ़ेगा दोनों देशों में तनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.