bell-icon-header
विदेश

स्वीडन के सबसे बड़े वॉटर पार्क में लगी भीषण आग, कई लोग घायल

Sweden Amusemnet Park Fire: स्वीडन के सबसे बड़े वॉटर पार्क में हाल ही में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।

Feb 13, 2024 / 03:04 pm

Tanay Mishra

Sweden’s amusement park catches fire

स्वीडन (Sweden) में हाल ही में एक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यह घटना स्वीडन के दूसरे सबसे बड़े शहर गोथेनबर्ग (Gothenburg) में एक निर्माणाधीन वॉटर पार्क में भीषण आग लगने की वजह से हुआ। आग लगने की यह घटना सोमवार को हुई। वॉटर पार्क में आग लग गई और कुछ ही देर में आग फैल गई और पूरा वॉटर पार्क धधक-धधककर जलने लगा।


कई लोग घायल

स्वीडन के इस वॉटर पार्क में आग लगने से कई लोग घायल हो गए। इनमें वॉटर पार्क के निर्माण कार्य में लगे 13 वर्कर्स भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

आग लगने के बाद लिया गया खाली करने और बंद का एक्शन

वाॅटर पार्क में भीषण आग लगने से आसपास के होटलों और ऑफिसों को खाली करा लिया गया, जबकि आस-पड़ोस के निवासियों को अपनी खिड़कियाँ बंद करके घर के अंदर रहने का निर्देश दिया गया है।

वॉटर पार्क में आग लगने के वीडियो को नीचे जा सकता है।

https://twitter.com/TheInsiderPaper/status/1757053908252234234?ref_src=twsrc%5Etfw


जांच हुई शुरू

स्वीडन के इस वॉटर पार्क में आग किस वजह से लगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि जानकारी के अनुसार वॉटर पार्क में आग लगने की वजह की जांच शुरू हो गई है।

काफी खर्चा हो रहा है वॉटर पार्क में

स्वीडन में बन रहे इस वॉटर पार्क पर काफी खर्चा हो रहा है। इसे बनाने में 1.2 अरब स्वीडिश क्रोनर की लागत लगेगी और इसे करीब 14 हज़ार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

न्यूयॉर्क में सबवे स्टेशन पर गोलीबारी, 1 की मौत और 5 घायल

Hindi News / world / स्वीडन के सबसे बड़े वॉटर पार्क में लगी भीषण आग, कई लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.