bell-icon-header
विदेश

पेरू में हालात और बिगड़े, दंगों में अब तक 7 लोगों की मौत

Peru Riots: पेरू में पेड्रो कैस्टिलो को राष्ट्रपति पद से हटाने और नई सरकार के बनने के बाद से देश में उथल-पुथल मच गई है। अब पेरू में हालात और भी बिगड़ गए हैं।

Dec 13, 2022 / 02:48 pm

Tanay Mishra

Peru Riots

पेरू (Peru) में राजनीतिक अव्यवस्था के चलते पिछले बुद्धवार को देश के तत्कालीन राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) को राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था। पेड्रो कैस्टिलो की जगह पेरू की तत्कालीन उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) को बुद्धवार को ही पेरू की नई और पहली महिला राष्ट्रपति बनाया गया। इसके बाद से ही पेरू में स्थिति खराब हो गई। और अब देश में हालात और बिगड़ चुके हैं।


दंगे हुए तेज़

पेरू में पेड्रो कैस्टिलो के समर्थन में और नई सरकार के विरोध में दंगे और विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो अब पहले से तेज़ हो गए हैं। देश की राजधानी लीमा (Lima) से शुरू हुए ये दंगे अब देश के कई शहरों में फैल चुके हैं।

यह भी पढ़ें

चीन ने ताइवान में भेजे एक दिन में 18 न्यूक्लियर बॉम्बर्स, अब तक सबसे ज़्यादा

अब तक 7 लोगों की मौत


पेरू में चल रहे दंगों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसा का दौर जारी है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच चल रही इस हिंसा की वजह से अब तक 7 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार यह संख्या बढ़ सकती है। साथ ही इन दंगों से देश के हालात भी और बिगड़ सकते हैं।



राष्ट्रपति के फैसले का भी नहीं हुआ असर


पेरू में बढ़ते दंगों और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए देश की नई राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे ने सोमवार, 12 दिसंबर को ही इस बात की घोषणा की है कि वह देश में 2 साल पहले चुनाव कराने का बिल पेश करेगी। यह बिल पेरू की काँग्रेस के सामने देश की संसद में पेश किया जाएगा और इसमें अप्रैल 2024 में चुनाव कराने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इससे पहले डीना बोलुआर्टे का जुलाई 2026 तक पेरू के राष्ट्रपति पद पर बने रहने का प्रावधान था। पर देश में हालात सुधरने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। पर इस फैसले का भी अब तक कोई असर नहीं हुआ है और पेड्रो कैस्टिलो के समर्थकों ने दंगों और विरोध प्रदर्शनों में कोई कमी नहीं की है।

dina_boluarte.jpg


यह भी पढ़ें

Twitter Blue हुआ नए अपग्रेड्स के साथ रीलॉन्च, Elon Musk ने बताया – मिलेंगे आधे Ads



Hindi News / world / पेरू में हालात और बिगड़े, दंगों में अब तक 7 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.