bell-icon-header
विदेश

यूक्रेन के खिलाफ ऑफेंस के मुख्य रुसी कमांडर से मिले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के कीच चल रहे युद्ध को 18 महीने पूरे होने वाले हैं। इसी बीच आज रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक अहम मीटिंग ली।

Aug 19, 2023 / 02:49 pm

Tanay Mishra

Vladimir Putin holds a meeting

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) को 18 महीने पूरे होने वाले हैं। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने 24 फरवरी, 2022 को रूस की आर्मी को आदेश देते हुए युद्ध की शुरुआत की थी। यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से शुरू हुए युद्ध में अब तक पुतिन को अपने लक्ष्य में कामयाबी नहीं मिली है, पर इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में भीषण तबाही के साथ जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ है। हालांकि लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी डटकर रुसी आर्मी का सामना कर रही है पर यूक्रेन का ऑफेंस और डिफेंस दोनों ही यूक्रेन से मज़बूत है।पुतिन का लक्ष्य इस युद्ध को 18 दिन में खत्म करना था, पर अब इसे 18 महीने पूरे होने वाले हैं। ऐसे में आज पुतिन ने एक अहम मीटिंग ली।


यूक्रेन के खिलाफ ऑफेंस के मुख्य रुसी कमांडर से मिले राष्ट्रपति पुतिन

क्रेमलिन (Kremlin) की तरफ से आज जानकारी देते हुए बताया गया कि रुसी राष्ट्रपति पुतिन आज जल्द सुबह यूक्रेन के खिलाफ ऑफेंस के मुख्य रुसी कमांडर से मिले। क्रेमलिन ने बताया कि पुतिन ने साउथर्न सिटी रोस्तोव-ऑन-डॉन (Rostov-on-Don) के आर्मी मुख्यालय में कमांडर से मीटिंग की और युद्ध के सभी अहम पहलुओं के बारे में ज़रूरी जानकारी लेने के साथ ही कई अहम मुद्दों पर बातचीत भी की।

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

इमरान खान की सुरक्षा पर बुशरा बीबी ने जताई चिंता, जेल में पति को जहर दिए जाने की जताई आशंका

संबंधित विषय:

Hindi News / world / यूक्रेन के खिलाफ ऑफेंस के मुख्य रुसी कमांडर से मिले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.