bell-icon-header
विदेश

Wayanad  Landslide: वायनाड भूस्खलन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जताया शोक, ईरान ने भी व्यक्त की संवेदना

Wayanad  Landslide: पुतिन ने केरल में भूस्खलन पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है।

नई दिल्लीAug 01, 2024 / 11:42 am

Jyoti Sharma

Vladimir Putin on Wayanad landslide

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भूस्खलन से आई तबाही पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी शोक जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शोक संदेश भेजा है जिसमें लगभग 170 लोगों की मौतें हो गई हैं और कई घायल हो गए हैं। भारत में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है। एक्स पर शेयर हुए इस पोस्ट में लिखा है कि “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने केरल में भूस्खलन पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। इसके अलावा पुतिन ने भारत और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना और समर्थन की पेशकश की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। 
रूस के अलावा ईरान ने भी वायनाड भूस्खलन (Wayanad Landslide) मामले में अपनी संवेदना व्य़क्त की हैं। ईरान दूतावास ने एक्स पर कहा कि “नई दिल्ली में आई.आर.ईरान का दूतावास भारत गणराज्य की सरकार और वायनाड भूस्खलन में पीड़ित केरल के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस दुखद आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया है।” 

अब तक 170 की मौत

वहीं केरल राजस्व विभाग ने कहा कि मंगलवार को लगातार बारिश के बाद वायनाड जिले के मेप्पडी के पहाड़ी इलाकों में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 167 हो गई है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स मृतकों की संख्या लगभग 170 बता रही हैं। 
वायनाड में सूचना और जनसंपर्क विभाग (PRD) के मुताबिक अभी तक इस तबाही के 96 पीड़ितों की पहचान की गई है, जिनमें 77 पुरुष, 67 महिलाएं और 22 बच्चे शामिल हैं। भूस्खलन में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए भारतीय सेना भी उतर चुकी है और अपनी बचाव के लिए टीमें तैनात कर दी हैं।
ये भी पढ़ें- चुन लिया गया हमास का नया लीडर! ईरान के साथ मिलकर इजरायल में मचाएगा तबाही 

संबंधित विषय:

Hindi News / world / Wayanad  Landslide: वायनाड भूस्खलन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जताया शोक, ईरान ने भी व्यक्त की संवेदना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.