विदेश

रूस ने देर रात किया यूक्रेन पर हमला, इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाया नुकसान

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 19 महीने पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद रूस का यूक्रेन पर हमले करने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर रूस ने देर रात यूक्रेन पर हमला किया।

Sep 30, 2023 / 01:09 pm

Tanay Mishra

Russia damages

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 19 महीने से ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को रुसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। उस समय सभी को लगा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा पर अभी भी यह युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही कई शहरों में भी भीषण तबाही मच चुकी है। लेकिन फिर भी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी युद्ध डटी हुई है और इस वजह से रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि फिर भी रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। देर रात एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया।


विनित्सिआ ओब्लास्ट को बनाया निशाना

अब तक रूस की सेना यूक्रेन में अलग-अलग जगहों पर हमला कर चुकी है। देर रात रूस की सेना ने यूक्रेन के विनित्सिआ (Vinnytsia) ओब्लास्ट को निशाना बनाया।

इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाया नुकसान

रुसी सेना ने यूक्रेन के विनित्सिआ ओब्लास्ट पर हमला करने के लिए विनित्सिआ के इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना। रुसी हमले से विनित्सिआ के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया।

https://twitter.com/KyivIndependent/status/1707902114612068742?ref_src=twsrc%5Etfw


नहीं हुई किसी की मौत

रूस के विनित्सिआ पर हमले से सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा। इस हमले में किसी की भी मौत नहीं हुई। इससे लगता है कि रुसी सेना का निशाना विनित्सिआ का इंफ्रास्ट्रक्चर ही था।

कई बार किया इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला

रूस इससे पहले भी कई बार यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर चुका है रुसी सेना ने यूक्रेन में अलग-अलग जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया है जिससे यूक्रेन और यूक्रेनवासियों की मुश्किलें बढ़ाई जा सके।


यह भी पढ़ें

भारत के खिलाफ नशीली साजिश! किताब-खिलौनों के ज़रिए कनाडा के माफिया भेज रहे हैं देश में ड्रग्स

संबंधित विषय:

Hindi News / world / रूस ने देर रात किया यूक्रेन पर हमला, इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाया नुकसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.