विदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे वियतनाम, दोनों देशों के संबंध होंगे मज़बूत

Putin’s Vietnam Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर वियतनाम पहुंच गए हैं।

नई दिल्लीJun 20, 2024 / 12:20 pm

Tanay Mishra

Vladimir Putin arrives in Vietnam

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद काफी एक्टिव हो गए हैं। पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन एक के बाद एक विदेश दौरे पर जा रहे हैं। अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय दौरे पर वियतनाम (Vietnam) पहुंच गए हैं और उनका यह दौरा 20-21 जून तक होगा। वियतनाम दौरे के दौरान पुतिन देश की राजधानी हनोई (Hanoi) पहुंचे।

हुआ शानदार स्वागत

पुतिन के वियतनाम पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत हुआ। हनोई एयरपोर्ट पर वियतनाम के कई अधिकारी और मंत्री पुतिन का स्वागत करने पहुंचे। राष्ट्रपति टू लैम (To Lam) भी पुतिन के लिए स्वागत समारोह का आयोजन कर रहे हैं।


दोनों देशों के संबंध होंगे मज़बूत

पुतिन और लैम के बीच आज कई अहम विषयों पर बातचीत होगी। दोनों लीडर्स में आर्थिक, व्यावसायिक विषयों के साथ ही दूसरे अहम विषयों पर भी चर्चा होगी। पुतिन वियतनाम के पीएम फाम मिन चिन (Pham Minh Chinh) से भी मुलाकात करेंगे। पुतिन के इस दौरे से रूस और वियतनाम के संबंध मज़बूत होंगे।

यह भी पढ़ें

नेपाल ने लगाई भारतीय एंटीबायोटिक इंजेक्शन की बिक्री पर रोक, हैरान करने वाली वजह आई सामने

संबंधित विषय:

Hindi News / world / रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे वियतनाम, दोनों देशों के संबंध होंगे मज़बूत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.