bell-icon-header
विदेश

मलेशिया में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर प्राइवेट प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Private Plane Crash In Malaysia: मलेशिया में हाल ही में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक [प्राइवेट प्लेन के हाईवे पर क्रैश होने से 10 लोगों की मौत हो गई।

Aug 18, 2023 / 06:39 pm

Tanay Mishra

Private jet crash in Malaysia

मलेशिया (Malaysia) के सेलांगोर (Selangor) राज्य के सुबंग जया (Subang Jaya) शहर में में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक प्राइवेट प्लेन अचानक से हाईवे पर क्रैश हो गया। जिसने भी इस घटना को को देखा, वो हैरान रह गया। आसमान से प्राइवेट प्लेन अचानक से तेज़ी से नीचे की तरह आया और हाईवे पर ज़ोर से क्रैश हो गया। प्लेन को सुल्तान अब्दुल अजीज शाह एयरपोर्ट पर लैंड करना था। प्लेन के क्रैश होने की वजह से हाईवे पर उस जगह धमाका हो गया।


10 लोगों की हुई मौत

मलेशिया के सेलांगोर राज्य के सुबंग जया शहर में गुरुवार को हुए प्राइवेट प्लेन के हाईवे पर क्रैश होने के हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 8 लोग प्लेन में सवार थे, जिनमें 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स थे। प्लेन के क्रैश होने से उसकी हाईवे पर एक कार से टक्कर हो गई और कार ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई। इस क्रैश का असर एक मोटरसाइकिल सवार शख्स पर भी हुआ और इसकी भी इस हादसे की चपेट में आने से मौत हो गई।

वीडियो में दिखा प्लेन क्रैश का खतरनाक मंज़र

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक कार के डैशकैम वीडियो से उसके क्रैश होने से पहले और दौरान की क्लिप दिखाई गई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्रैश कितना खतरनाक था। वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

https://twitter.com/aviationbrk/status/1692138280358191371?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

दो और चाइनीज़ हुए 60 किलो सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार



ब्लैक बॉक्स की होगी जांच

इस हादसे को मलेशियाई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रमुख नोरजमान महमूद और परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने काफी दुःखद बताया। साथ ही लोके ने यह सुनिश्चित किया कि प्राइवेट प्लेन के ब्लैक बॉक्स की जांच की जाएगी, जिससे प्लेन क्रैश के बारे में ज़्यादा जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें

पेरू में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 तीव्रता

Hindi News / world / मलेशिया में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर प्राइवेट प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.