विदेश

“PM Modi रुकवा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध”, रूसी राष्ट्रपति Putin के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति Zelenskyy ने फिर माना

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाने के लिए न सिर्फ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को, बल्कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की को भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद हैं।

नई दिल्लीOct 28, 2024 / 01:11 pm

Tanay Mishra

Vladimir Putin and Volodymyr Zelenskyy think PM Narendra Modi can influence end of war

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 31 महीने से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को अपनी सेना को जंग छेड़ने का आदेश दे दिया था और तब से यह युद्ध जारी है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है और वो रूसी आर्मी के खिलाफ डटकर सामना कर रही है। ज़ेलेन्स्की समय-समय पर युद्ध को रोकने की मांग उठा चुके हैं और पुतिन भी चाहते हैं कि यह युद्ध रुक जाए। हालांकि दोनों ही युद्ध रोकने की शर्तों पर सहमत नहीं हैं। हालांकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) से पुतिन और ज़ेलेन्स्की दोनों को ही उम्मीद हैं कि वह इस युद्ध को रुकवा सकते हैं।

पीएम मोदी रुकवा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध, ज़ेलेन्स्की ने फिर माना

रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर पीएम मोदी और भारत का हमेशा से ही बड़ा स्पष्ट रुख रहा है कि भारत युद्ध के पक्ष में नहीं है और युद्ध की बजाय शांति से ही विवाद का समाधान हो सकता है। रूसी राष्ट्रपति भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि पीएम मोदी इस युद्ध को रुकवाने में अहम साबित हो सकते हैं। ज़ेलेन्स्की पहले भी अलग-अलग मौकों पर कह चुके हैं कि पीएम मोदी इस युद्ध को रुकवा सकते हैं और हाल ही में उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही कहा है। एक इंटरव्यू में ज़ेलेन्स्की ने कहा कि पीएम मोदी इस युद्ध का अंत करवा सकते हैं।


बस एक अड़चन….

ज़ेलेन्स्की का कहना है कि पीएम मोदी इस युद्ध को रुकवा सकते हैं और इसके लिए वह पीएम मोदी के दूसरे शांति सम्मेलन के आयोजन का भी समर्थन करेंगे। हालांकि ज़ेलेन्स्की का यह भी मानना है कि इसमें एक ही अड़चन आ रही है और वो है इस मुद्दे पर भारत का रुख। भारत लंबे समय से रूस का अच्छा दोस्त रहा है। युद्ध जब से शुरू हुआ है, भारत का इस मुद्दे पर तटस्थ रुख कायम है। ज़ेलेन्स्की का मानना है कि भारत इस मुद्दे पर तटस्थ नहीं रह सकता। ज़ेलेन्स्की का मानना है कि भारत की तटस्थता से रूस को अप्रत्यक्ष रूप से मदद मिलती है। ज़ेलेन्स्की ने यह भी कहा कि पीएम मोदी एक बड़े और अहम देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके सिर्फ इतना कहने से कि “भारत चाहता है कि यह युद्ध खत्म हो जाए” से काम नहीं चलेगा। ज़ेलेन्स्की के अनुसार भारत को रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद करना होगा, रूस से डिफेंस डील को रोकना होगा और उसकी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करना होगा, जिससे यूक्रेन के खिलाफ रूस को अपनी जंग रोकनी पड़े।



यह भी पढ़ें

“सलमान खान की दोनों टांगे काटकर लॉरेंस बिश्नोई.…”, पाकिस्तानी शख्स ने दी बॉलीवुड सुपरस्टार को सलाह

Hindi News / world / “PM Modi रुकवा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध”, रूसी राष्ट्रपति Putin के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति Zelenskyy ने फिर माना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.